Friday, Oct 09

होम = Breaking = भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार, ट्रंप की उम्मीदों को फिर लगा झटका

भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार, ट्रंप की उम्मीदों को फिर लगा झटका

by | Oct 9, 2026 | Breaking, Trending

Navi Pillay Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद नावी पिल्लई को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। उन्हें शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। पिल्लई 2008 से 2014 तक संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार उच्चायुक्त रह चुकी हैं।

शांति के लिए न्याय और कानून का शासन जरूरी

नोबेल समिति ने नावी पिल्लई को शांति पुरस्कार देने के साथ कानून के शासन और न्याय के महत्व पर जोर दिया। समिति ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानून का पालन शांति बनाए रखने और संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए जरूरी है। इतिहास बताता है कि कानून के बिना दुनिया अन्यायपूर्ण और अमानवीय हो सकती है। समिति ने कहा कि न्यायाधीशों पर बढ़ते हमलों के बीच पिल्लई ने साहस, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश की है।

ट्रंप को फिर नहीं मिला नोबेल शांति पुरस्कार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला है। आपको बता दें कि ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने अलग-अलग देशों के बीच संघर्ष खत्म कराने में भूमिका निभाई है और इसलिए उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए। हालांकि, 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद नावी पिल्लई को देने की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि नोबेल समिति नामांकन और उम्मीदवारों की जानकारी 50 साल तक गोपनीय रखती है, इसलिए ट्रंप के नाम पर विचार हुआ या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।

ये भी पढ़ें: ‘मैंने 8 युद्ध खत्म कराए’, नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर उठाई मांग