लाइफस्टाइल

Navratri Special : व्रत में शरीर को हाइड्रेट और एक्टिव रखने के लिए बेस्ट ड्रिंक्स

Navratri Special : शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत हो चुकी है और भक्त मां दुर्गा की आराधना में व्रत-उपवास कर रहे हैं। नौ दिनों के इस पर्व में जहां भक्ति का खास महत्व होता है, वहीं सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। अक्सर व्रत के दौरान लंबे समय तक खाली पेट रहने से थकान, कमजोरी और लो एनर्जी महसूस होने लगती है। ऐसे में सात्विक और हेल्दी ड्रिंक्स आपकी एनर्जी को बनाए रखने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं।

व्रत में पीने के लिए आसान और हेल्दी ड्रिंक्स

1. नारियल पानी (Coconut Water)
व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो थकान दूर करते हैं।
2. फलाहारी स्मूदी (Fruit Smoothie)
सेब, केला, पपीता या चीकू जैसे फलों से बनी स्मूदी व्रत में ताजगी और ऊर्जा का अच्छा स्रोत है। इसमें चाहें तो थोड़े से मखाने या दही मिलाकर और भी पौष्टिक बना सकते हैं।
3. साबूदाना मिल्कशेक
साबूदाना कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है और व्रत के दौरान एनर्जी बनाए रखता है। इसे दूध और थोड़ा शहद डालकर शेक के रूप में पीना बेहद फायदेमंद है।
4. बादाम-दूध (Almond Milk)
रातभर भिगोए बादाम को पीसकर दूध में मिलाकर पीने से शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम और अच्छे फैट्स मिलते हैं। यह ड्रिंक लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है।
5. नींबू-शहद पानी (Lemon Honey Water)
व्रत के दौरान हल्का और एनर्जेटिक महसूस करने के लिए सुबह नींबू-शहद पानी लेना सबसे अच्छा है। यह शरीर को डिटॉक्स भी करता है और ताजगी बनाए रखता है।
6. छाछ (Buttermilk)
व्रत के दिनों में छाछ पाचन को दुरुस्त रखने के साथ शरीर को ठंडक भी देती है। इसमें चाहे तो भुना जीरा पाउडर और सेंधा नमक डालकर स्वादिष्ट और हल्का बना सकते हैं।

ये भी पढ़े – व्रत के दौरान ज्यादा कैलोरी से बचें, इन आसान डाइट हैक्स से बनाएं उपवास हेल्दी

क्यों जरूरी हैं सात्विक ड्रिंक्स?

व्रत में तले-भुने या भारी खाने की बजाय हल्के और सात्विक ड्रिंक्स (Navratri Special) शरीर पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना एनर्जी और पोषण प्रदान करते हैं। ये पाचन को आसान बनाते हैं और शरीर को लंबे समय तक एक्टिव रखते हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago