देश

रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: दिवाली पर मोदी सरकार देगी 78 दिनों का बोनस

Railway Diwali Bonus 2025 : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार (24 सितंबर 2025) को हुई कैबिनेट बैठक में 10.91 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का फैसला किया गया। इसके लिए 1865.68 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। सरकार ने कहा है कि यह भुगतान दिवाली से पहले कर दिया जाएगा।

कौन-कौन से कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

यह बोनस रेलवे के ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, गार्ड (ट्रेक मैनेजर), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, रेलवे मंत्रालय के कर्मचारी और अन्य ग्रुप के कर्मचारियों को मिलेगा।

बिहार को डबल लेन रेलवे और नई सड़क परियोजना

  • कैबिनेट ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन को डबल लेन करने की मंजूरी दी है। इस परियोजना पर 2,192 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • इसकी लंबाई 104 किलोमीटर होगी।
  • यह चार जिलों को जोड़ेगी और गया-नवादा समेत प्रमुख स्थानों तक कनेक्टिविटी बढ़ाएगी।
  • डबल लाइन बनने से राजगीर (शांति स्तूप), नालंदा और पावापुरी जैसे प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक पहुंच और आसान होगी।
  • इसके अलावा, बिहार में NH-139W के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड के निर्माण को भी मंजूरी मिली है। यह सड़क 78.942 किलोमीटर लंबी होगी और इस पर 3,822.31 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

शिपबिल्डिंग सेक्टर को 69,725 करोड़ का पैकेज

कैबिनेट ने शिपबिल्डिंग और मरीन सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। इसके तहत चार बड़े कदम उठाए जाएंगे:

शिपबिल्डिंग फाइनेंशियल असिस्टेंस स्कीम

मैरीटाइम डेवलपमेंट फंड

शिपबिल्डिंग डेवलपमेंट स्कीम

लीगल, पॉलिसी और प्रोसेस रिफॉर्म्स

मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी

मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी बड़ा तोहफा मिला है। कैबिनेट ने:

5000 नई पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सीटें

5023 नई MBBS सीटें

मंजूर की हैं। इससे मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार होगा और डॉक्टरों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

10 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

11 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

12 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

13 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

13 hours ago