Nayanthara
Nayanthara : दक्षिण भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार मानी जाने वाली नयनतारा ने दशहरे के खास मौके पर अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया है। यह फिल्म ‘महाशक्ति’ (जो ‘मुक्ति अम्मन 2’ के रूप में भी जानी जाती है) नयनतारा की पहली झलक सामने लाई है। इस पोस्टर में अभिनेत्री देवी मां के रूप में दिखाई दे रही हैं।
नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के फर्स्ट लुक को साझा किया है। इस पोस्टर में अलग-अलग भाषाओं में फिल्म के नाम दिखाए गए हैं। हिंदी में इसे ‘महाशक्ति’ के नाम से रिलीज किया जाएगा। पोस्टर शेयर करते हुए नयनतारा ने लिखा, “उसकी दिव्य कृपा बनी रहे। सुंदर नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।” साथ ही फिल्म टीम ने दशहरे की शुभकामनाएं भी साझा की हैं।
फर्स्ट लुक में नयनतारा देवी मां के रूप में नजर आ रही हैं। उनके सिर पर मुकुट है और हाथ में त्रिशूल है। पोस्टर में वह हरे रंग की साड़ी पहने बैठी हैं और उनके आसपास देवी मां की कई छोटी मूर्तियां दिखाई दे रही हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि वह किसी मंदिर के पास बैठी हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट और अन्य कलाकारों की जानकारी साझा नहीं की गई है।
ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : घरवालों ने जिसे बताया नाकाम, वही बना कैप्टन, जानें किसने संभाली फिर कमान
नयनतारा (Nayanthara) आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द टेस्ट’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ आर. माधवन और सिद्धार्थ मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘रक्कई’ इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। नयनतारा ने बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से भी डेब्यू किया था।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…