देश

NEET UG 2026: कानपुर की छात्रा ने NTA पर उठाए सवाल, 609 से 167 अंक होने का किया दावा

NEET UG 2026 Result Dispute: कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के परिणाम पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि उनकी OMR शीट के अनुसार 609 अंक बन रहे थे, लेकिन NTA की वेबसाइट पर पहले 540 अंक और करीब दो घंटे बाद 167 अंक दिखने लगे। उन्होंने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए NTA और शिक्षा मंत्रालय को ईमेल भेजकर जांच की मांग की है।

OMR शीट और रिजल्ट पर उठाए सवाल

आर्या के अनुसार, 13 जुलाई को अपलोड की गई OMR शीट में प्रश्नों का क्रम गलत था, हालांकि उत्तरों के आधार पर उनका स्कोर 609 अंक बन रहा था। आपत्ति दर्ज कराने के बाद NTA ने संशोधित OMR शीट जारी की, जिसमें प्रश्नों का क्रम तो ठीक किया गया, लेकिन अंक सही नहीं थे। 16 जुलाई की रात परिणाम जारी होने पर पहले 540 अंक दिखे, जबकि बाद में यह घटकर 167 रह गए। फिलहाल वेबसाइट पर उनके 167 अंक, ऑल इंडिया रैंक 12,52,036 और कैटेगरी रैंक 3,67,585 दर्ज हैं।

आर्या ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास था और 2025 में भी ऐसी ही समस्या आई थी, लेकिन तब पर्याप्त सबूत नहीं थे। इस बार उन्होंने OMR शीट, रिजल्ट और अन्य दस्तावेजों के साथ शिकायत भेजी है। उनका कहना है कि सुनवाई न होने पर वह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय तक मामला ले जाएंगी। आर्या के पिता राकेश सिंह राजपूताना राइफल्स से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक हैं। उन्होंने 24 वर्ष सेना में सेवा दी और 2025 में रिटायर हुए। उनकी मां प्रियम सिंह गृहिणी हैं और भाई आयुष बीए का छात्र है। आर्या ने कानपुर के सरदार पटेल एकेडमी से 12वीं तक की पढ़ाई की है।

ये भी पढ़े: ईरान का कुवैत के बिजली और जल संयंत्र पर हमला, खाड़ी देशों में बढ़े हमले


Tanisha Verma

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago