मनोरंजन

सिंगर नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का निधन, शोक में डूबा परिवार, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Neeti Mohan Father Death: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 15 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। गायिका ने रविवार, 18 अक्टूबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह दुखद खबर साझा की। पिता के निधन से पूरा परिवार शोक में है। मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने नीति और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

नीति मोहन ने भावुक पोस्ट में पिता को किया याद

नीति ने लिखा कि बेहद दुखी मन से वह अपने प्रिय पिता बृज मोहन शर्मा के निधन की जानकारी दे रही हैं। उन्होंने पिता को परिवार का मजबूत स्तंभ, मार्गदर्शक और प्यार करने वाला इंसान बताया।

गायिका ने कहा कि उनके पिता की समझदारी, दयालुता, संस्कार और निस्वार्थ प्रेम हमेशा परिवार के दिलों में जीवित रहेंगे। उनकी सीख, आशीर्वाद और खूबसूरत यादें जीवनभर रास्ता दिखाती रहेंगी। नीति ने लिखा कि पिता की कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी। उन्होंने आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा, 'पापा, आपकी बहुत याद आएगी।'

श्रेया घोषाल समेत कई सितारों ने जताया दुख

गायिका श्रेया घोषाल ने बृज मोहन शर्मा को स्नेही पिता और सरल, मिलनसार इंसान बताते हुए परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की। नेहा धूपिया ने नीति और उनके परिवार को प्यार और हिम्मत भेजी। पलक मुच्छल ने पिता-बेटी के अनमोल रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि खूबसूरत यादें इस कठिन समय में परिवार को सहारा देंगी।

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा कि बृज मोहन शर्मा ने मजबूत, स्वतंत्र और संवेदनशील बेटियों की परवरिश करके दुनिया पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने नीति से उड़ान के दौरान उनके पिता को लेकर हुई बातचीत भी याद की।

हिमेश रेशमिया ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार की हिम्मत के लिए प्रार्थना की। मनीष पॉल ने 'ओम शांति' लिखकर श्रद्धांजलि दी। शंकर महादेवन, प्रज्ञा जायसवाल, अपारशक्ति खुराना समेत अन्य हस्तियों ने भी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

चारों बेटियों के करियर में निभाई अहम भूमिका

बृज मोहन शर्मा अपनी चार बेटियों नीति, शक्ति, मुक्ति और कृति मोहन के सबसे बड़े समर्थकों में शामिल थे। उन्होंने बेटियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने और मनोरंजन जगत में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। नीति ने गायिकी में पहचान बनाई, जबकि उनकी बहनों ने डांस और अभिनय के क्षेत्र में करियर चुना।

ये भी पढ़े: ससुराल लौटने से किया इनकार तो पत्नी के पेट में मारी गोली, 8 साल पुराने मामले में पति दोषी करार

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

पाकिस्तान में 200 साल पुराने रामलीला मंदिर को तोड़ने की कोशिश, विरोध के बाद सील

Pakistan Ram Leela Temple: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में करीब 200 साल पुराने रामलीला…

4 hours ago

दीमक से बचाना है महंगा फर्नीचर? जानें 5 बेहतर लकड़ियां

Best Termite Resistant Wood: घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग बेड, सोफा, अलमारी और…

5 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को उन्हीं की भाषा में मिलेगा जवाब, बोले एकनाथ शिंदे

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर…

5 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, अभिनेता सुरक्षित; पुलिस की 12 टीमें जांच में जुटीं

Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर फायरिंग की एक बड़ी खबर…

6 hours ago

सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत याचिका की सुनवाई में देरी, CJP ने लगाया पुलिस पर आरोप

CJP Leaders Bail Delay: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका…

7 hours ago

‘2029 छोड़िए, 2034 में भी सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस’, राहुल गांधी पर चिराग पासवान का हमला

Chirag Paswan on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर…

7 hours ago