Breaking

दिल्ली में चलने वाले ई-रिक्शा की लिमिट होगी तय, मौसदा नीति में मलिकाना, रजिस्ट्रेशन से लेकर सवारी संख्या की शर्तें सख्त

Delhi E Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या को कंट्रोल करने के लिए सरकार नई नीति लाने की तैयारी में है। इसके तहत राजधानी में कुल ई-रिक्शा की संख्या 2.5 लाख तक सीमित करने और एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम पांच ई-रिक्शा रखने का प्रस्ताव है। सरकार ने नीति का मसौदा जारी कर दिया है और आम लोगों के साथ संबंधित पक्षों से 30 दिनों के भीतर सुझाव मांगे हैं। सुझावों के आधार पर नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ई-रिक्शा के लिए जरूरी होगा ECC

प्रस्तावित नीति के तहत दिल्ली में बिना पंजीकरण और वैध ई-रिक्शा अनुपालन प्रमाणपत्र (ECC) के वाहन चलाने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रमाणपत्र डिजिटल रूप में जारी किया जाएगा और दो साल तक मान्य रहेगा। इसमें वाहन के पंजीकरण, मालिक और चालक की जानकारी के साथ बैटरी की स्थिति, फिटनेस और बीमा दस्तावेजों की वैधता का विवरण भी दर्ज होगा।

एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 5 ई-रिक्शा

प्रस्तावित नीति के तहत, दिल्ली का एक निवासी अधिकतम पांच ई-रिक्शा चला सकेगा, जबकि कंपनियों, फर्मों, एनजीओ, सहकारी समितियों और ड्राइविंग स्कूलों को 100 ई-रिक्शा तक रखने की अनुमति होगी। सभी चालकों के पास वैध ई-रिक्शा ड्राइविंग लाइसेंस और पीएसवी बैज होना जरूरी होगा। ई-रिक्शा को निर्धारित बैटरी मानकों का पालन करना होगा और पुरानी बैटरियों का निपटान पंजीकृत रिसाइक्लिंग कंपनियों के जरिए करना होगा। एक ई-रिक्शा में चालक के अलावा अधिकतम चार यात्री और 40 किलोग्राम सामान ले जाने की अनुमति होगी।

ये भी पढ़ें: BAT-BMS ऐप को लेकर वायरल दावों का जानिए सच! क्या इन ऐप्स से किसी भी ई-रिक्शा को किया जा सकता है बंद?

Sunil Gupta

Recent Posts

पाकिस्तान में 200 साल पुराने रामलीला मंदिर को तोड़ने की कोशिश, विरोध के बाद सील

Pakistan Ram Leela Temple: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में करीब 200 साल पुराने रामलीला…

3 hours ago

दीमक से बचाना है महंगा फर्नीचर? जानें 5 बेहतर लकड़ियां

Best Termite Resistant Wood: घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग बेड, सोफा, अलमारी और…

3 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को उन्हीं की भाषा में मिलेगा जवाब, बोले एकनाथ शिंदे

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर…

4 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, अभिनेता सुरक्षित; पुलिस की 12 टीमें जांच में जुटीं

Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर फायरिंग की एक बड़ी खबर…

5 hours ago

सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत याचिका की सुनवाई में देरी, CJP ने लगाया पुलिस पर आरोप

CJP Leaders Bail Delay: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका…

6 hours ago

‘2029 छोड़िए, 2034 में भी सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस’, राहुल गांधी पर चिराग पासवान का हमला

Chirag Paswan on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर…

6 hours ago