दुनिया

Nepal Protest : पूर्व PM देउवा के घर से कैश-गोल्ड बरामद, क्या Gen-Z आंदोलन नेपाल को पूरी तरह थाम चुका है?

Nepal Protest : नेपाल में जारी जेनजी आंदोलन का असर लगातार चौथे दिन भी जारी है। देश के प्रमुख शहरों और मार्गों पर कर्फ्यू लागू है। भारत-नेपाल सीमा से विदेशी नागरिकों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक है। केवल बीमार या आपात स्थिति में लौटने वाले नेपाली नागरिकों को ही जांच के बाद प्रवेश मिल रहा है। अनुमान है कि नेपाल में करीब तीन लाख से अधिक भारतीय पर्यटक और परिजन फंसे हुए हैं।

पूर्व पीएम के घर से कैश और सोना बरामद

इसी बीच बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा के काठमांडू स्थित आवास में बने गुप्त सुरंग से बड़ी मात्रा में कैश और सोना बरामद हुआ है। बताया जाता है कि घर के नीचे बने तहखाने तक आंदोलनकारी नहीं पहुंच पाए थे। हालांकि उनके हमले में देउवा और उनकी पत्नी घायल हो गए थे।

सुरक्षाबलों ने संभालनी स्थिति

सुरक्षाबलों ने संभालनी स्थिति

आंदोलनकारियों द्वारा घर में आगजनी के बाद जांच में सुरंग से भरे बोरों में नोट और सोना मिला। बरामदगी की खबर फैलते ही आसपास बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिसके बाद सुरक्षाबलों को स्थिति संभालनी पड़ी।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन उग्र रूप ले चुका है। सुरंग से मिली संपत्ति ने राजनीतिक हलचल और तेज कर दी है। आधिकारिक एजेंसियां मामले की विस्तृत जानकारी जल्द सार्वजनिक कर सकती हैं।

ये भी पढ़े : Ghaziabad Train Fire: स्पेशल ट्रेन की लगेज बोगी में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें video

 

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago