दुनिया

Nepal : सुशीला कार्की ने संभाला प्रधानमंत्री का कार्यभार, मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी

Nepal PM : नेपाल की नवनियुक्त अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार सुबह 11 बजे सिंह दरबार में आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाल लिया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश कार्की को शुक्रवार रात अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।

प्रधानमंत्री कार्की अपने मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही कर सकती हैं। वह मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए अपने सहयोगियों और जेनरेशन जेड आंदोलन के करीबी सलाहकारों के साथ विचार-विमर्श कर रही हैं। बताया जा रहा है कि उनका मंत्रिमंडल छोटा रहेगा और लगभग 15 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। इसके बावजूद कार्की गृह, विदेश और रक्षा समेत लगभग दो दर्जन मंत्रालय अपने पास रख सकती हैं।

मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले संभावित नामों में कानूनी विशेषज्ञ ओम प्रकाश आर्यल, पूर्व सेना अधिकारी बालानंद शर्मा, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आनंद मोहन भट्टाराई, माधव सुंदर खड़का, अशीम मान सिंह बसन्यात, ऊर्जा विशेषज्ञ कुलमन घीसिंग और चिकित्सा क्षेत्र के डॉ. भगवान कोइराला, डॉ. संदुक रुइत, डॉ. जगदीश अग्रवाल और डॉ. पुकार चंद्र श्रेष्ठ शामिल हैं।

सदस्यों की राय जानने के लिए जेनरेशन जेड ऑनलाइन वोटिंग का भी सहारा ले रहे हैं। अगर सभी नामों पर आम सहमति बन जाती है, तो मंत्रिमंडल रविवार शाम तक शपथ ले सकता है। हालांकि चर्चा के आधार पर इसे सोमवार तक भी टाला जा सकता है।

इसके अलावा, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री कार्की ने सरकार विरोधी प्रदर्शन में घायलों से मिलने के लिए सिविल अस्पताल का दौरा भी किया और उनका हाल जाना।

नेपाल में सुशीला कार्की की यह नियुक्ति और मंत्रिमंडल का गठन देश की राजनीतिक स्थिरता और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : ‘चुल्लूभर पानी में डूब मरो…BJP पर भड़के ओवैसी, IND-PAK मैच को लेकर सियासी बहस तेज

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

34 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

1 hour ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

3 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago