Next BJP President After Rajya Sabha governors big change in Modi cabinet too
Next BJP President :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यसभा के लिए चार नए नेताओं का चयन और फिर तीन नए राज्यपालों की नियुक्तियों को लेकर चर्चा जोरों पर हैं. इस को लेकर यह भी चर्चा है कि मोदी कैबिनेट में भी फेरबदल हो सकता. हालांकि बीजेपी या एनडीए सरकार के किसी भी दल ने इस मुद्दे पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है.
बता दें कि केंद्र सरकार ने हरियाणा,गोवा और लद्दाख के लिए नए राज्यपालों और उप राज्यपालों की नियुक्ति की है. इसके साथ साथ SC के वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम, मीनाक्षी जैन, हर्षवर्धन श्रृंगला और सी. सदानंद मास्टर को राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मनोनीत किया गया है.
एक अंग्रेजी अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इन बदलावों के माध्यम से केंद्र सरकार अपने कैबिनेट फेरबदल की दिशा तैयार की जा रही है. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि बड़े मंत्रियों वाले अधिकांश मंत्रियों को पिछली सरकार से रिपीट किया गया था. अब,यह संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट में कुछ नए बदलाव किए जा सकते हैं,खासकर विदेश मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय में.
ये भी पढ़ें : UP-उत्तराखंड सरकार को नोटिस, SC ने पूछा क्यों जरूरी है कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकान मालिकों की पहचान ?
अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कैबिनेट में राज्यसभा सांसदों के कार्यकाल के अंतिम दौर में बदलाव किए जा सकते हैं. इन्हें पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया जा सकता है. साथ ही अन्य दलों से भी नेताओं को शामिल करने पर विचार हो सकता है और जनता दल यूनाइटेड (जदयू), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोजपा और जदयू के नेताओं को पार्टी संगठन में प्रमुख भूमिका मिल सकती है.
बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने अखबार को कहा कि चीजें अभी चल रही हैं और सवाल यह है कि अगले कदम क्या होंगे, गवर्नर में फेरबदल, पार्टी संगठन में नेताओं की नियुक्ति या फिर कैबिनेट फेरबदल.रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी अब तक अपनी 37 इकाइयों में से आधे से ज्यादा में अध्यक्षों का चुनाव कर चुकी है. इसके साथ ही, पार्टी में जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा भी हो सकती है.कुल मिलाकर देखा जाए तो बीजेपी में आगामी दिनों में बड़े बदलाव कर सकती है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…