बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने वर्ष 2020 के चर्चित अल-हिंद ISIS आतंकी साजिश मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को दोषी मानते हुए सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा उस पर 48 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में सजा पाने वाला हनीफ पहला आरोपी बन गया है।
एनआईए की जांच के अनुसार, मोहम्मद हनीफ खान उस आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा था, जिसने कर्नाटक के शिवनसमुद्र और गुंडलपेट के जंगलों में प्रशिक्षण शिविर और आतंकियों के छिपने के ठिकानों के लिए स्थानों की तलाश की थी। एजेंसी का आरोप है कि वह भारत में ISIS का नेटवर्क तैयार करने की साजिश में भी सक्रिय रूप से शामिल था।
एनआईए के मुताबिक, इस पूरे षड्यंत्र का मुख्य आरोपी मेहबूब पाशा था। जांच में सामने आया कि उसने अपने घर पर कई गुप्त बैठकें आयोजित कीं, जिनमें सांप्रदायिक हिंसा फैलाने, टारगेट किलिंग की योजना बनाने और ISIS की विचारधारा को आगे बढ़ाने की साजिश रची गई।
जांच एजेंसी का यह भी दावा है कि पाशा ने मोहम्मद हनीफ खान को दो पिस्टल और 60 जिंदा कारतूस उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा हनीफ ने साजिश के तहत अन्य आरोपियों को किराये की कार के जरिए बेंगलुरु से पश्चिम बंगाल तक पहुंचाने में भी भूमिका निभाई थी।
यह मामला जनवरी 2020 में सबसे पहले कर्नाटक पुलिस ने दर्ज किया था। बाद में इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई। अब तक इस मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, एजेंसी अभी भी उस ऑनलाइन हैंडलर की तलाश में जुटी है, जिस पर पूरे आतंकी मॉड्यूल के संचालन और साजिश रचने का आरोप है।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal : किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? जानें अपना राशिफल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…