बिहार

“…तुमको पटक-पटक के मारेंगे”, राज ठाकरे को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की दो टूक

Nishikant Dubey: मुंबई में बीएमसी चुनाव से पहले गैर मराठियों से मारपीट और हिंदी विरोध का मामला अब सियासी मुद्दा बन चुका है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी समेत कई राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे पर निशाना साधा। इसको लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो वो महाराष्ट्र से बाहर निकलकर देखें। इतना ही नहीं, दुबे ने आगे कहा,”अगर आप बहुत बड़े बॉस हो तो चलो बिहार। चलो उत्तर प्रदेश। चलो तमिलनाडु। तुमको पटक-पटक कर मारेंगे।”

‘हमारे पैसे से जी रहे हैं’

दरअसल, निशिकांत दुबे गुवाहाटी में एक न्यूज एजेंसी से बात कर रहे थे, जहां उन्होंने राज ठाकरे का नाम तो नहीं लिया, मगर चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा, “…आप लोग हमारे पैसे से जी रहे हैं। आपके पास किस तरह के उद्योग हैं? बीजेपी सांसद (Nishikant Dubey) ने आगे कहा,अगर आपमें हिंदी बोलने वालों को पीटने की हिम्मत है, तो आपको उर्दू, तमिल और तेलुगु बोलने वालों को भी पीटना चाहिए। अगर आप इतने बड़े ‘बॉस’ हैं, तो महाराष्ट्र से बाहर आएं, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में आएं -‘तुमको पटक-पटक के मारेंगे।”

‘आजादी की लड़ाई लड़ने वाले मराठियों का सम्मान’

हालांकि, इस दौरान निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने मराठी और महाराष्ट्र के लोगों के सम्मान की भी बात कही। उन्होंने कहा कि हम उन सभी मराठी लोगों का सम्मान करते है, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। दुबे ने कहा, “BMC चुनाव होने वाले हैं और इसीलिए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे सस्ती राजनीति कर रहे हैं। अगर हिम्मत है तो उन्हें माहिम दरगाह के सामने जाना चाहिए और वहां किसी भी हिंदी या उर्दू बोलने वाले को पीट कर दिखाएं।”

 

यह भी पढ़ें: बिहार में आरजेडी की मदद करेगी समाजवादी पार्टी, नीतीश को लेकर भी अखिलेश ने कह दी बड़ी बात

निशिकांत दुबे ने ठाकरे बंधुओं से सवाल पूछते हुए कहा, “आप किसकी रोटी खा रहे हो? टाटा, बिरला, रिलायंस की महाराष्ट्र में यूनिट तक नहीं है। उन्होंने कहा कि टाटा ने पहली फैक्ट्री तब के बिहार में बनाई। हमारे पैसे पर पल रहे हो, तुम कौन सा टैक्स देते हो? कौन सी इंडस्ट्री है तुम्हारे पास, सारे माइंस हमारे पास, झारखंड के पास और छत्तीसगढ़ के पास हैं। दुबे ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि आपके पास कौन सी माइंस है? रिफाइनरी अगर रिलायंस ने लगाई है, तो गुजरात में लगाई है। सेमीकंडक्टर की इंडस्ट्री भी गुजरात में आ रही है, आप लाडशाही कर रहे हो।”

यह भी देखें: Bihar Crime News: बिहार में कानून का डर खत्म, Double Engine सरकार पर सवाल |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

23 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

46 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago