सदन में सीएम नीतीश और राजद नेता राबड़ी देवी के बीच हुई बहस
Nitish Kumar lashed out at Rabri: बजट सत्र के 5वें दिन विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस देखी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आरजेडी एमएलसी ने दरभंगा में 6 साल की मासूम बच्ची की रेप व हत्या समेत राज्य में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सीएम नीतीश का इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा, ‘बिहार का कोई जिला नहीं बचा है, जहां बच्चियां सेफ हों।’ इस दौरान सदन में मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए। ‘नीतीश कुमार हाय-हाय’ के नारे लगे।
राबड़ी देवी के आरोपों जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, ‘तुम लोगों ने कुछ काम किया था, जो आज बोल रहे हो। कभी बच्चियों को स्कूल भेजा था।’ इस दौरान राजद MLC ने आरोप लगाया कि जब सीएम नीतीश बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद किया गया। इस दौरान विपक्ष ने प्रश्नकाल चलने नहीं दिया परिणाम रहा कि सदन की कार्यवाही को 2:30 बजे के लिए स्थगित कर दिया गया है।
नीतीश कुमार ने आगे कहा, "सारा काम हो रहा है और हर तरह से बिहार बहुत तरक्की कर रहा है। केंद्र सरकार के सपोर्ट से बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। आप लोगों ने कोई काम नहीं किया है। तो आप लोग यहां क्यों खड़े हैं? और इन सभी लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए। क्या यह काम करने का सही तरीका है? इन सब का क्या मतलब है? क्या इनमें से किसी को कुछ पता था? क्या इन्होंने कोई काम किया है? कोई काम नहीं हुआ है। 15 साल तक कुछ नहीं किया गया। अभी बिहार और भी तरक्की करने वाला है। तो यह समझ लीजिए, ये लोग बिल्कुल बेकार हैं। ये किसी काम के नहीं हैं।"
कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने सदन में पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बिहार में लोकतंत्र नहीं राजतंत्र चल रहा है।
ये भी पढ़ें: बम की धमकी के बाद पटना सिविल कोर्ट में पप्पू यादव की सुनवाई टली, कोर्ट परिसर को कराया गया खाली
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…