देश

28 मार्च को खुलेंगे नोएडा एयरपोर्ट के दरवाजे, कब उड़ान भरेगा पहला प्लेन, टिकट बुकिंग से लेकर किराए तक सब जानिए

Noida Airport inauguration Date: देश के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में शामिल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अब इसके उद्घाटन की तारीख तय हो गई है, जिससे यात्रियों में उत्साह बढ़ गया है।

कब होगा उद्घाटन?

जानकारी के मुताबिक, 28 मार्च 2026 को नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर एक विशाल जनसभा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। उद्घाटन से पहले योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

क्या उसी दिन शुरू होंगी उड़ानें?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उद्घाटन के साथ ही उड़ानें भी शुरू हो जाएंगी? फिलहाल संकेत मिल रहे हैं कि उद्घाटन के बाद करीब 45 दिनों के भीतर
यानी मई 2026 के मध्य तक कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू होने की संभावना है।

पहले चरण में क्या रहेगा खास?

शुरुआत में एयरपोर्ट पर सिर्फ घरेलू (Domestic) उड़ानें और कार्गो सेवाएं शुरू होंगी वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत 2026 के दूसरे हिस्से (जुलाई–दिसंबर) में होने की उम्मीद है।

टिकट बुकिंग कब से?

आमतौर पर फ्लाइट टिकट बुकिंग संचालन शुरू होने से 30-45 दिन पहले खुलती है। ऐसे में अनुमान है कि अप्रैल 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते से
एयरलाइंस अपनी वेबसाइट पर टिकट बुकिंग शुरू कर देंगी।

कौन-कौन सी एयरलाइंस होंगी शामिल?

शुरुआती दौर में इन कंपनियां की उड़ानें शुरू हो सकती हैं-

• इंडिगो (IndiGo)
• अकासा एयर (Akasa Air)
• एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express)

किन शहरों से जुड़ेगा एयरपोर्ट?

पहले चरण में 10-12 प्रमुख शहरों को जोड़ा जाएगा, जिनमें शामिल हो सकते हैं- मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ, देहरादून/श्रीनगर

किराया कितना होगा?

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का किराया अपेक्षाकृत कम रहने की उम्मीद है, क्योंकि ATF (एयर टरबाइन फ्यूल) पर टैक्स कम है।

संभावित किराया

मुंबई/बेंगलुरु जैसे रूट: ₹3500- ₹5500

सरकार द्वारा तय यूजर फीस

• घरेलू यात्रियों के लिए ₹210
• अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ₹420

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के मुकाबले यहां शुरुआती किराया सस्ता रहने की संभावना है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर इवेंट नहीं, बल्कि उत्तर भारत के एविएशन सेक्टर में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि पहली उड़ान कब उड़ान भरेगी।

ये भी पढ़ें: WFH न मिलने की कीमत मौत, नवजात ने गंवाई जान, कंपनी पर $22.5 मिलियन का जुर्माना

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago