Nora Fatehi News: फिल्म KD द डेविल के गाने सरके चुनर में अश्लीलता फैलाने के आरोपों को लेकर गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। नोरा ने आयोग को लिखित माफीनामा सौंपते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना या समाज में गलत संदेश देना नहीं था। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आगे से वे ऐसे आइटम सॉन्ग्स नहीं करेंगी, जिनसे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचे। साथ ही नोरा ने अनाथ बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेने की भी घोषणा की है।
दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर के सामने पेश होने के बाद नोरा फतेही ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, “मैंने लिखित में माफी मांग ली है। एक कलाकार के तौर पर मैं अपनी जिम्मेदारी समझती हूं। मेरा इरादा किसी को आहत करने का नहीं था, लेकिन यह एक ऐसी स्थिति थी जिसमें मुझे डाल दिया गया था।” नोरा ने कहा कि वह भविष्य में अपने काम और गानों के चयन को लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगी।
माफी मांगने के साथ ही नोरा फतेही ने अनाथ लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा भी की। नोरा ने कहा, “समाज को वापस लौटाना बहुत जरूरी है। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं कुछ अनाथ बच्चियों की पढ़ाई स्पॉन्सर करूंगी।” उन्होंने कहा कि वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझती हैं और सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगी।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…