देश

आजम को बचाएंगे अब सिर्फ अल्लाह! परिवार ने जताई नाराजगी तो अखिलेश यादव ने बचने के बताए 3 रास्ते

लखनऊ/सीतापुर। 21 महीने से जेल में बंद सपा के कद्दावर नेता आजम खान और परिवार के रिश्ते समाजवादी पार्टी से पहले की तरह नहीं है। गुरुवार को आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा उनसे मिलने जेल पहुंचीं थीं। मुलाकात के बाद जब उनसे आजम खान की रिहाई को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे सपा से कोई उम्मीद नहीं है, सिर्फ अल्लाह पर भरोसा है। तंजीन के इस बयान पर अखिलेश यादव का भी जवाब आया है। जिसे सफाई माना जा रहा।

अखिलेश की सफाई

सपा मुखिया ने आजम खान की रिहाई के 3 रास्ते बताये हैं। पहला जब यूपी में सरकार बदलेगी तो न्याय मिल सकता है। दूसरा कोर्ट उन्हें न्याय देगी तो और तीसरा अल्लाह उनका मदद करेगा तो। अखिलेश ने कहा कि अब इसमें हम क्या कर सकते हैं। ये सच है कि उनकी मदद अब अल्लाह और ईश्वर ही कर सकता है।
हालांकि अखिलेश का यह बयान आजम खान के समर्थकों को नागवार गुजर सकता है। आजम के समर्थक आरोप लगाते हैं कि समाजवादी पार्टी ने आजम खान से किनारा कर लिया है।

क्या था मामला

दरअसल, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद आजम खान अक्टूबर 2023 से सीतापुर जेल में हैं। रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 18 अक्टूबर 2023 को उन्हें 7 साल जेल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद सुरक्षा कारणों से आजम खान को 26 अक्टूबर 2023 को सीतापुर जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था।

कैसे बढ़ गई दूरियां

पिछले कुछ समय से आजम खान और अखिलेश यादव में दूरियां साफ़ तौर पर देखी गई है। एक समय सपा के स्टार फेस रहे आजम खान अब पोस्टरों से भी गायब होते दिख रहे। फरवरी 2020 से मई 2022 तक जब आजम खान जेल में थे अखिलेश उनसे मिलने तक नहीं गए। 2022 में जेल से छूटे तो सिर्फ ट्वीट के जरिए उनका स्वागत किया।

2024 लोकसभा चुनाव में ड्रामा

2024 लोकसभा इलेक्शन के दौरान दोनों के बीच का मन मुटाव साफ़ दिखा। अखिलेश उनसे मिलने जेल पर्सनल सपोर्ट के लिए नहीं बल्कि सियासी मसला सुलझाना था। आजम खान रामपुर और मुरादाबाद से अपने पसंद का कैंडिडेट्स चाहते थे लेकिन उनकी मर्जी से टिकट का बंटवारा नहीं हुआ। आखिर-आखिर में जाकर दोनों जगह कैंडिडेट्स फाइनल हुए। सिंबल स्पेशल प्लेन से भेजा गया था।

नए मुस्लिम चेहरों पर भरोसा

अखिलेश यादव इन दिनों आजम खान को भूलकर अपनी पार्टी के दूसरे मुस्लिम नेताओं पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। अभी कैराना सांसद इकरा हसन और संभल सांसद जियाउर रहमान बर्क ज्यादातर समय उनके साथ देखे जाते हैं। इधर कभी यूपी के मिनी सीएम रहे आजम खान और उनका परिवार कोर्ट-कचहरी का चक्कर काट रहा है।

 

20 साल बाद फिर से एक हो सकते हैं ठाकरे ब्रदर्स, जानें कैसे अलग हुई थीं राज-उद्धव की राह

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

5 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

5 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

6 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

7 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

8 hours ago