Iran Nuclear Program
नई दिल्ली। इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों के बाद भी ईरान परमाणु बनाने की जिद पर अड़ा हुआ है। तेहरान ने साफ कर दिया है कि उसका न्यूक्लियर प्रोग्राम पहले की तरह ही जारी रहेगा। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रवक्ता बेहरोज कमालवंडी ने इसे लेकर राष्ट्रीय टीवी पर बयान जारी किया है।
कमालवंडी ने कहा कि इजरायल के हमलों का उनके देश के वैज्ञानिकों पर कोई असर नहीं हुआ है। ईरानी वैज्ञानिकों का हौसला इन हमलों से और ज्यादा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हमारा दुश्मन ईरानी वैज्ञानिकों की दृढ़ इच्छाशक्ति को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाएगा।
ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन (AEOI) के प्रवक्ता बेहरोज कमालवंडी ने आगे कहा कि नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला जरूर हुआ था, लेकिन उससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जो भी नुकसान हुआ है वो सिर्फ सतही स्तर पर था। बता दें कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के दोनों प्रमुख केंद्र- नतांज और फोर्डो जमीन के नीचे मौजूद हैं।
कमालवंडी ने कहा कि नतांज साइट पर रासायनिक या रेडिएशन से संबंधित कुछ हलचल अधिकारियों ने महसूस की थी, लेकिन बाहर के इलाकों में उसका कोई असर नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि इजरायली हमलों के बाद अब साइट के अंदर कुछ साफ-सफाई और पुनर्स्थापन का काम करना होगा।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…