Pakistani spy arrested in Nuh
Pakistani spy arrested in Nuh: हरियाणा के नूंह ज़िले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। तावडू थाना क्षेत्र के खड़खड़ी गांव से एडवोकेट रिजवान खान की हिरासत के बाद अब उनका करीबी साथी वकील मुशर्रफ उर्फ परवेज भी जांच एजेंसियों के कब्ज़े में है। हालांकि अब तक किसी की आधिकारिक गिरफ्तारी की घोषित नहीं की गई है, लेकिन दोनों को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देर रात करीब 1 बजे दो पुलिस गाड़ियां परवेज के घर पहुंचीं। दर्जनभर हथियारबंद पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया, और परवेज ने जैसे ही गेट खोला, उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस और जांच एजेंसियां मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर रही हैं, जिससे रहस्य और बढ़ गया है।
परवेज के पिता दिलावर उर्फ दिल्ला ने बताया कि उनके बेटे का हाथ हाल ही में हुए सड़क हादसे में फ्रैक्चर हो गया था और ऑपरेशन भी हुआ था। हिरासत के दौरान उसके हाथ में तेज़ दर्द हुआ, लेकिन परिवार को अभी तक उसकी स्थिति की कोई जानकारी नहीं मिली। दिलावर का दावा है कि रिजवान खान से पूछताछ के दौरान ही परवेज का नाम आया और रात में उसे बुलाकर ले जाया गया।
सबसे हैरानी की बात यह है कि परवेज का बड़ा भाई एजाज 2013 से भारतीय सेना में तैनात है। परिवार का कहना है कि देशभक्ति उनका संस्कार है, ऐसे में जासूसी जैसे आरोप “बिना आधार” के हैं। परवेज गुरुग्राम, सोहना और नूंह की बार एसोसिएशनों में प्रैक्टिस कर चुका है, और यह भी बताया जा रहा है कि रिजवान ने उसे कुछ स्थानों पर सीट दिलाने में मदद की थी। परिवार के अनुसार, इसी पेशेवर संबंध को गलत तरह से जोड़ा जा रहा है।
परवेज को ले जाने के बाद परिवार पर सदमे का माहौल है। रिश्तेदार घर पहुंच रहे हैं और सभी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। परिवार को पूरा भरोसा है कि सच सामने आने पर परवेज निर्दोष साबित होगा।
ये भी पढ़े: IIT बॉम्बे का बदलेगा नाम? फडणवीस के ऐलान ने बढ़ाई सियासी हलचल, PM तक पहुंचेगा मामला
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…