Obama Trump Midterm Elections 2026: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओहायो और मिशिगन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों के व्यवहार को 'क्रूर और अशिष्ट' बताया। ओबामा डेमोक्रेटिक मतदाताओं को एकजुट करने में जुटे हैं। ये चुनाव अमेरिकी राजनीति में सत्ता का संतुलन तय करेंगे।
ओहायो में ओबामा ने डेमोक्रेटिक गवर्नर उम्मीदवार डॉ. एमी एक्टन की सराहना करते हुए रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी पर निशाना साधा। विवादित विज्ञापन में एक्टन की मां डोना आर्थर ने अपनी बेटी को झूठा बताया और उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए।
ओबामा ने एक्टन के कठिन बचपन और उनके अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि रिपब्लिकन नेता किसी भी सीमा को पार कर सकते हैं और किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं।
एक्टन ने आरोप लगाया कि रामास्वामी ने अपना कमजोर चुनाव प्रचार बचाने के लिए जानबूझकर उनके बचपन का इस्तेमाल किया। उन्होंने रामास्वामी को स्वार्थी, जमीनी हकीकत से दूर और ओहायो के लिए खतरा बताया।
शनिवार को फ्लोरिडा में मतदान के दौरान ट्रंप ने विज्ञापन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एक्टन की अपनी मां ने उन्हें झूठा बताया है और इससे बेहतर गवाही नहीं मिल सकती। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी विज्ञापन का बचाव किया, जबकि ओहायो के कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने इसे हटाने की मांग की।
मिशिगन में सीनेट और गवर्नर पद के कड़े मुकाबलों के बीच ओबामा ने पूर्व सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी अब्दुल अल-सैयद का समर्थन किया। अल-सैयद रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
ओबामा ने अल-सैयद के नाम और धर्म पर की गई टिप्पणियों की आलोचना करते हुए उन्हें कट्टरपंथी बताए जाने के आरोप खारिज किए। उन्होंने कहा कि अब्दुल पूरी तरह मिशिगन के हैं और उनके विचार तथा मूल्य उनके अपने जैसे हैं।
ये भी पढ़े: जापान के बोनिन द्वीप समूह में 6.3 तीव्रता का भूकंप, वानुआतू में भी 7.1 तीव्रता के झटके
Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद जिले में सनाथल सर्कल के पास नवापुरा गांव स्थित Ingram Micro…
Gold Silver Price Fall: त्योहारी सीजन में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की…
France Mass Protests: फ्रांस में बढ़ती महंगाई, आर्थिक असमानता और बिगड़ती सार्वजनिक सेवाओं के खिलाफ…
Karnataka: कर्नाटक में 'वोट चोरी' को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी विवाद बढ़…
Japan: जापान के बोनिन द्वीप समूह क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया…
Trump Iran Attack Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका रविवार…
View Comments