देश

कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब वायरल हुई ‘ओगी जनता पार्टी’, सोशल मीडिया पर शुरू हुई नई मीम वॉर

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बाद अब एक नई मीम पार्टी तेजी से वायरल हो रही है. इस नई इंटरनेट पार्टी का नाम ‘ओगी जनता पार्टी’ (OJP) है, जो खुद को कॉकरोच जनता पार्टी की विरोधी बताती है. इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर OJP के पोस्ट और मीम्स तेजी से शेयर किए जा रहे हैं.

दरअसल, यह पूरा ट्रेंड मशहूर कार्टून शो ‘Oggy and the Cockroaches’ से प्रेरित माना जा रहा है. जहां कॉकरोच जनता पार्टी बेरोजगारी, सिस्टम और युवाओं की नाराजगी को लेकर वायरल हुई थी, वहीं ओगी जनता पार्टी खुद को “कॉकरोच खत्म करने वाली पार्टी” बताकर अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही है.

CJP पर लगाए राजनीतिक कनेक्शन के आरोप

ओगी जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि कॉकरोच जनता पार्टी पूरी तरह न्यूट्रल नहीं है. OJP ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए आरोप लगाया कि उनके कुछ राजनीतिक कनेक्शन रहे हैं. हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

वायरल हुआ OJP का अनोखा मोटो

ओगी जनता पार्टी का मोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पार्टी की वेबसाइट पर लिखा गया है —
“Any roach. Any size. Any species. Dead.”

यानी हर तरह के ‘कॉकरोच’ को खत्म करना उनका मिशन है. इंटरनेट यूजर्स इसे मजेदार राजनीतिक सटायर और मीम कल्चर का हिस्सा बता रहे हैं.

जानवरों के लिए जारी किया मजेदार मेनिफेस्टो

OJP ने एक अलग अंदाज में 6-पॉइंट एनिमल वेलफेयर मेनिफेस्टो भी जारी किया है. इसमें सड़क के जानवरों के लिए फ्री हेल्थकेयर, शेल्टर, फीडिंग कैंपेन और अडॉप्शन ड्राइव जैसे वादे किए गए हैं. सोशल मीडिया पर इस मेनिफेस्टो को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी मीम वॉर

अब इंटरनेट पर CJP और OJP समर्थकों के बीच मीम्स और पोस्ट्स की बाढ़ आ गई है. कुछ लोग इसे सिर्फ मनोरंजन और वायरल ट्रेंड मान रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे डिजिटल पॉलिटिक्स और सोशल मीडिया सटायर से जोड़कर देख रहे हैं.

फिलहाल इतना तय है कि सोशल मीडिया की दुनिया में अब राजनीति सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रही. अब मीम्स, कार्टून कैरेक्टर्स और वायरल ट्रेंड भी इंटरनेट की नई ‘जनता पार्टी’ बन चुके हैं.

Sanjiv Kushwaha

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

18 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

24 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

42 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

46 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago