Ohio Hindu Temple Vandalism: अमेरिका के ओहायो के ग्रेटर क्लीवलैंड इलाके में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। दो अमेरिकी हिंदू संगठनों ने दावा किया कि रिचमंड हाइट्स के उपनगरीय क्षेत्र स्थित स्वामीनारायण हिंदू मंदिर वडतालधाम को ईंटों से निशाना बनाया गया। हमले में मंदिर की खिड़कियों के शीशे टूट गए।
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) और कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका (CoHNA) के मुताबिक, घटना शुक्रवार दोपहर हुई। CoHNA ने बताया कि उस समय मंदिर में कई पुजारी और कुछ श्रद्धालु मौजूद थे। CoHNA ने इसे “हिंदूफोबिया की एक और घटना” बताते हुए स्थानीय मेयर किम थॉमस से घटना की निंदा करने और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की।
HAF के अनुसार, घटनास्थल की CCTV फुटेज की कानून प्रवर्तन एजेंसियां जांच कर रही हैं। संगठन ने कहा कि FBI और अमेरिकी न्याय विभाग के सिविल राइट्स डिवीजन को भी घटना की जानकारी दी जा रही है। HAF ने इसे संभावित हेट क्राइम बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देने की अपील की। संगठन ने सरकारी एजेंसियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों से भारतीय और हिंदू-अमेरिकी समुदायों के खिलाफ नफरत भरी बयानबाजी की सार्वजनिक और स्पष्ट निंदा करने की भी मांग की। यह घटना ओहायो में हिंदू हेरिटेज मंथ की शुरुआत और करीब 10 दिन बाद आने वाले नवरात्रि पर्व से पहले हुई है।
ये भी पढ़े: ईंधन की कीमतों में बड़ा इजाफा, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा
IAF Chief AP Singh Retirement: दुनिया में बढ़ते संघर्षों के बीच मजबूत सैन्य शक्ति जरूरी…
Aman Sehrawat Asian Games Gold: भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने एशियन गेम्स में अपने मेडल…
Flydubai FZ1073 Terrorist Attack: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई…
Gold Price Today: सोने की कीमतों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार के बीच फिलहाल अलग-अलग…
Surat Airport CISF Jawan: सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान एक ग्राउंड स्टाफ कर्मचारी…
Nayara Energy Fuel Price Hike: भारत की बड़ी निजी फ्यूल रिटेल कंपनियों में शामिल नायरा…