Breaking

ओला-उबर के इन वाहनों पर UP सरकार का होगा कंट्रोल, ऐप पर होगी वाहनों की पूरी जानकारी

UP government control on App vehicles: उत्तर प्रदेश सरकार ने ओला-उबर के वाहनों को लेकर व्हीकल एक्ट-1988 की धारा 93 में संशोधन को मंजूरी दी है।  इसके तहत ओला और उबर जैसी कंपनियों को अब प्रदेश में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह रजिस्ट्रेशन 5 वर्ष के लिए मान्य होगा। एक्ट के नए संशोधन में भारत सरकार के एक्ट में किए गए संशोधन को भी अपनाया जाएग। एक्ट में बदलाव के बाद कंपनियों को इसका पालन करना होगा। इससे ओला-उबर जैसी अन्य कंपनियों के वाहनों की पूरी जानकारी ऐप पर उपलब्ध रहेगी

ओला-उबर के इन वाहनों को रहेगी छूट

यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि व्हीकल एक्ट-1988 की धारा 93 में संशोधन से सरकार का ओला और उबर जैसी कंपनियों पर कंट्रोल होगा। इसके तहत कंपनियों को परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अब बिना मेडिकल, बिना पुलिस वेरिफिकेशन, बिना फिटनेस के कंपनी के वाहन नहीं चल सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इन एग्रीगेटर कंपनियों को लाइसेंस जारी करने के लिए 5 लाख रुपए का शुल्क देना होगा। हालांकि यह नियम तिपहिया ऑटो और टू-व्हीलर वाहनों पर लागू नहीं होगा।

यूपी के 12000+ गांवों तक होगी सीधी बस सेवा

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को हरी झंडी दे दी है। इससे यूपी के 12,200 गांवों तक सीधी बस सेवा पहुंचाई जाएगी। योजना छात्रों, किसानों और मरीजों को शहरों तक आने-जाने में फायदेमंद साबित होगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि गांवों में बसें संचालित करने वाले निजी ऑपरेटर्स को परमिट की जरूरत नहीं होगी। परिवहन टैक्स भी नहीं देना होगा। ऑपरेटर बस रोडवेज को अनुबंध पर भी दे सकेंगे। गौरतलब है, 6 महीने पहले योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों को मुख्य शहरों से जोड़ने के लिए 'मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा' के तहत 250 नई बसें शुरू की थीं। यह बसें 100 किमी तक के रूट को कवर करती हैं।

ये भी पढ़ें: Bharat Taxi App हुई लॉन्च, जानिए ओला-उबर के मुकाबले कितना सस्ता होगा किराया

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

30 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

54 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago