Oman Ship Attack: ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। जहाज पर सवार अन्य भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जहाज पर कुल 14 भारतीय क्रू सदस्य मौजूद थे। इनमें से 13 को सुरक्षित भारत लाने की कोशिश की जा रही है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोमवार को ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज को निशाना बनाया गया था। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई। जहाज पर कुल 14 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। मंत्रालय के मुताबिक, बाकी 13 भारतीयों को वापस लाने की प्रक्रिया जारी है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक का पार्थिव शरीर भी भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से बाकी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
रणधीर जायसवाल ने मामले में तुरंत कार्रवाई करने के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने सभी पक्षों से बातचीत और कूटनीति के जरिए तनाव कम करने और शांति बहाल करने की अपील की। जायसवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र और समुद्री रास्तों पर जहाजों की आवाजाही की स्वतंत्रता बहाल होनी चाहिए। साथ ही, इसकी सुरक्षा और गारंटी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान अब तक 23 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है। इनमें 15 भारतीय नाविक शामिल हैं। इसके अलावा ब्लैक सी क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों में भी पांच भारतीय नागरिकों की मौत हुई है, जबकि दो अब तक लापता हैं। मंत्रालय के इन आंकड़ों से समुद्री हमलों में भारतीय नागरिकों की जान जाने का मामला भी सामने आया है।
ये भी पढ़ें: ओमान के तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, एक नाविक की मौत; 13 को सुरक्षित बचाया गया
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…