खेल

टी-20 विश्व कप की जीत के एक साल हुए पूरे, पांड्या बोले- यह दिन कभी नहीं भूल सकता

मुंबई/नई दिल्ली। आज यानी 29 जून की तारीख हर भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास है। इसी दिन पिछले साल यानी 2024 में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी-वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 11 साल के बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

रोहित ने शेयर किया वीडियो

टी-20 वर्ल्ड कप की जीत के एक साल पूरे होने पर कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टा पर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने इंस्टा पर लिखा है, ‘आज ही के दिन’। रोहित के साथ ही टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव ने भी टी-20 वर्ल्ड कप की अपनी यादें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं।

हार्दिक पांड्या हुए इमोशनल

बता दें कि हार्दिक पंड्या ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल का आखिरी ओवर फेंका था। वर्ल्ड कप जीत के एक साल पूरे होने पर हार्दिक पांड्या इमोशनल हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, मैं यह दिन कभी नहीं भूलूंगा। हम सब इस दिन को कभी नहीं भूलेंगे।

रोहित-विराट ने लिया संन्यास

गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप जीत के तुरंत बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को शानदार विदाई दी थी।

यह भी पढ़ें-

10 सितंबर से शुरू होगा एशिया कप ! क्या भारत और पाकिस्तान के बीच भी होंगे मुकाबले…

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

1 hour ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago