OpenAI Engineer Arrested: अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने OpenAI के इंजीनियर रहे सऊदी नागरिक अब्दुलरहमान अलफोजान को कंपनी के कॉन्फ्रेंस रूम में गुप्त रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, इसका उद्देश्य OpenAI की संवेदनशील AI तकनीक से जुड़ी गोपनीय बातचीत रिकॉर्ड करना था। कंपनी ने दावा किया कि अपने AI मॉडल की मदद से डिवाइस का स्रोत पता लगाकर आरोपी की पहचान की गई।
30 सितंबर को सुरक्षा जांच के दौरान सैन फ्रांसिस्को स्थित OpenAI कार्यालय में अंगूठे के आकार का डिवाइस मिला। इसे टॉयलेट पेपर में छिपाकर कॉन्फ्रेंस रूम के टीवी के पीछे USB पोर्ट में लगाया गया था। डिवाइस में माइक्रोफोन, अलग होने वाला कैमरा सेंसर और माइक्रोएसडी स्टोरेज था। जांच में इसे लगभग 28 सितंबर को लगाए जाने का पता चला। हालांकि, एन्क्रिप्शन के कारण इसका डेटा नहीं खोला जा सका।
जांचकर्ताओं के अनुसार, अलफोजान ने एक प्रोडक्टिविटी टूल से कंपनी की इमारतों, मीटिंग रूम, उनकी क्षमता, कैलेंडर, अधिकारियों की लोकेशन और बाहरी साझेदारों की बैठकों की जानकारी जुटाई। आरोप है कि 24 से 30 सितंबर के बीच उसने अपनी पत्नी से जुड़े AI चैटबॉट अकाउंट से रिकॉर्डिंग डिवाइस बनाने, बदलने, लगाने, जांचने, छिपाने और दूर से एक्सेस करने के तरीके पूछे।
जिस कमरे में डिवाइस मिला, वहां अधिकारियों की गोपनीय बैठकें होती थीं। CCTV में अलफोजान कई बार कमरे के आसपास दिखा, जबकि उसे वहां प्रवेश की अनुमति नहीं थी। 5 अक्टूबर को वह टीवी के पीछे देखते हुए दिखाई दिया। उसी दिन दूसरे कमरे में छोड़े उसके बैग से सुरक्षा कर्मचारियों को पहचान पत्र, वॉलेट और दूसरा एन्क्रिप्टेड रिकॉर्डिंग डिवाइस मिला। बाद में उसने लॉस्ट एंड फाउंड से बैग लिया और कुछ सामान गायब होने की शिकायत की, लेकिन दूसरे डिवाइस का जिक्र नहीं किया।
35 वर्षीय अलफोजान अमेरिकी स्थायी निवासी है। वह जुलाई 2025 में OpenAI से जुड़ा था। FBI ने उसे 9 अक्टूबर को गिरफ्तार किया और मंगलवार को संघीय अदालत में उसकी पहली पेशी हुई। दोषी पाए जाने पर पांच साल की जेल, 2.5 लाख डॉलर (करीब 2.37 करोड़ रुपये) जुर्माना और तीन साल की निगरानी हो सकती है।
OpenAI ने उसका अनुबंध समाप्त कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, मॉडल वेट्स, सोर्स कोड या ग्राहक डेटा की अनधिकृत पहुंच अथवा चोरी के संकेत नहीं मिले हैं। अलफोजान Raed Ventures में वेंचर पार्टनर भी है। वह OpenAI में AI एजेंट्स और डेटा प्लेटफॉर्म का इंजीनियरिंग लीड था। इससे पहले Meta, Microsoft और SAP में काम कर चुका है। उसने MIT से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
ये भी पढ़े: पाकिस्तान में 22% पानी की कमी का संकट, भारत द्वारा सिंधु जल संधि स्थगित करना नहीं है वजह
Ashtami Navami 2026: शारदीय नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है। इन…
NSUI Women Workers FIR: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…
Dhruv Rathee Court Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
Abhijeet Dipke Tricolor March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर…
Air India Flight Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2030…
Yogi Adityanath Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में समाजवादी पार्टी…