दुनिया

Osman Hadi Death: उस्मान हादी कौन? बांग्लादेश में उबाल, उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा, जानें कहां-कहां हो रही हिंसा

बांग्लादेश के चर्चित छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का सिंगापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। ढाका में गोलीबारी की घटना के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर सिंगापुर ले जाया गया था, जहां तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

छात्र राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर

बांग्लादेश की राजनीति और छात्र आंदोलनों से जुड़ी यह अहम घटना है। वर्ष 2024 के छात्र विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उस्मान हादी का निधन गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को हुआ। उनकी मौत की पुष्टि सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने की।

इलाज की पूरी जानकारी

सिंगापुर सरकार के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को गंभीर हालत में उस्मान हादी को सिंगापुर लाया गया था। उन्हें सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल की न्यूरोसर्जिकल ICU में भर्ती किया गया, जहां नेशनल न्यूरोसाइंस इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। हालांकि, हालत में सुधार नहीं हुआ और 18 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया।

कौन थे शरीफ उस्मान हादी

शरीफ उस्मान हादी, शेख हसीना विरोधी संगठन ‘इंकलाब मंच’ के प्रमुख चेहरों में शामिल थे और संगठन के प्रवक्ता भी थे। वह आगामी फरवरी चुनाव में ढाका-8 सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर प्रचार कर रहे थे।
उनका जन्म झलकाठी जिले में हुआ था। साधारण और धार्मिक परिवार से आने वाले हादी के पिता मदरसा शिक्षक थे। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने नेसराबाद कामिल मदरसा से प्राप्त की।

इंकलाब मंच और सियासी विवाद

इंकलाब मंच को लेकर बांग्लादेश की राजनीति में लंबे समय से विवाद रहा है। कई मौकों पर संगठन पर कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े होने के आरोप लगे। छात्र आंदोलन के बाद बनी अंतरिम सरकार ने मंच को भंग कर चुनाव में भाग लेने से रोक दिया था, फिर भी इससे जुड़े नेता सक्रिय रहे।

ढाका में दिनदहाड़े हमला

12 दिसंबर 2025 को ढाका के पलटन इलाके में उस्मान हादी पर हमला हुआ। वह ऑटो से कल्वरट रोड की ओर जा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी, जो उनके सिर में लगी। गंभीर हालत में पहले उन्हें ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालात न सुधरने पर सिंगापुर रेफर किया गया।

मौत के बाद हालात तनावपूर्ण

उस्मान हादी के निधन के बाद बांग्लादेश में शोक और तनाव का माहौल है। कई इलाकों में विरोध-प्रदर्शन और हिंसा की खबरें सामने आई हैं, जिससे देश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Anil

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago