मनोरंजन

रोमांस से लेकर क्राइम थ्रिलर तक, इस वीकेंड दर्शकों के लिए OTT पर है मनोरंजन की बरसात

OTT Releases : यह वीकेंड ओटीटी दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि एक साथ कई बड़ी फिल्में और नई वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं। इनमें रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और क्राइम का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। लंबे समय से जिन प्रोजेक्ट्स का इंतजार किया जा रहा था, वे अब दर्शकों को घर बैठे मनोरंजन (OTT Releases) का डोज देने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से नए टाइटल इस हफ्ते ओटीटी पर आ रहे हैं।

सन ऑफ सरदार 2

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म सन ऑफ सरदार 2 अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। कहानी जस्सी सिंह रंधावा और उसकी पत्नी डिंपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पृष्ठभूमि स्कॉटलैंड है। फिल्म में पारिवारिक विवाद, सिख शादी और गैंगवार का दिलचस्प मिश्रण दिखाया गया है। यह 2012 में आई अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त स्टारर सन ऑफ सरदार का सीक्वल है। थिएटर में इसने करीब 60 करोड़ की कमाई की थी और अब ओटीटी पर इसका नया सफर शुरू होगा।

Son of Sardar 2

धड़क 2

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की धड़क 2 भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो चुकी है। यह तमिल फिल्म परियेरुम पेरुमल का रीमेक है, जिसमें जातिवाद और सामाजिक असमानता जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया गया है। सिद्धांत इसमें दलित लॉ स्टूडेंट नीलेंद्र बने हैं जबकि तृप्ति ऊंची जाति की लड़की विधि का किरदार निभा रही हैं। दोनों का प्यार समाज की पुरानी जड़ों से टकराता है। फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है और इसे धड़क का आध्यात्मिक सीक्वल कहा जा रहा है।

Dhadak 2

जानवर – द बीस्ट

जी5 पर रिलीज होने जा रही जानवर द बीस्ट एक इंटेंस क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है। इसमें आदिवासी पुलिस अफसर हेमंत कुमार की कहानी दिखाई जाएगी, जो अपने गांव में कई रहस्यमयी मामलों की पड़ताल करता है। इन मामलों में सिरकटी लाश, सोना और लापता लोगों की गुत्थियां शामिल हैं। इसमें भगवान तिवारी और अतुल काले जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे। यह सीरीज सत्ता, भ्रष्टाचार और परंपरागत व्यवस्थाओं के टकराव को उजागर करती है।

Animal – The Beast

ये भी पढ़े – समीर वानखेड़े ने शाहरुख और गौरी खान पर ठोका केस, वेब सीरीज को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे

ओडुम कुथिरा चादुम कुथिरा

मलयालम फिल्म ओडुम कुथिरा चादुम कुथिरा भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें एक दूल्हे की जिंदगी बदल जाती है जब वह जीवनसाथी की तलाश में एक लड़की से मिलता है। फिल्म में फहाद फाजिल, कल्याणी प्रियदर्शन और विनय फोर्ट अहम किरदारों में हैं। कहानी रिश्तों की नाजुकताओं और आत्म-खोज की यात्रा को मजेदार अंदाज में प्रस्तुत करती है।

Odum Kuthira Chadum Kuthira

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago