Padmini Ekadashi 2026 : हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। हर महीने आने वाली दोनों एकादशी तिथियों में ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पद्मिनी एकादशी का महत्व बेहद खास बताया गया है। इसे पुरुषोत्तम एकादशी और कमला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को करने से पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 26 मई 2026 को सुबह 5 बजकर 10 मिनट से शुरू होगी और 27 मई 2026 को सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई 2026, बुधवार को रखा जाएगा।
एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में किया जाता है। इस बार पद्मिनी एकादशी का पारण 28 मई 2026 को होगा। पारण का शुभ समय सुबह 5 बजकर 25 मिनट से सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार निर्धारित समय में ही व्रत खोलना शुभ माना जाता है।
धर्म ग्रंथों में अधिक मास को भगवान पुरुषोत्तम यानी श्रीहरि विष्णु को समर्पित बताया गया है। ऐसे में अधिकमास में आने वाली पद्मिनी एकादशी का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत, पूजा, जप, तप और दान करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।
स्कंद पुराण में भी पद्मिनी एकादशी का उल्लेख मिलता है। कहा जाता है कि इस व्रत को रखने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने, व्रत कथा सुनने और जरूरतमंदों को दान देने से जीवन में सकारात्मकता और शांति आती है।
ये भी पढ़ें: Rashifal 20 May 2026: करियर और प्रेम में किसका दिन रहेगा शानदार, पढ़ें आज का राशिफल
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…