Thursday, Oct 01

होम = Breaking = तालिबान से तनाव के बीच पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर फिर हमला, 9 की मौत

तालिबान से तनाव के बीच पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर फिर हमला, 9 की मौत

by | Oct 1, 2026 | Breaking, News Featured

Pakistan Afghanistan Tension: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। गुरुवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में हवाई हमला किया। तालिबान सरकार के मुताबिक, हमले में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। हमले में कई घर भी तबाह हो गए। फिलहाल पाकिस्तान की सेना या सरकार की ओर से इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कुनार और हेलमंद में तीन घर तबाह

अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर बताया कि कुनार और हेलमंद प्रांतों में हुए हवाई हमलों में तीन घर नष्ट हो गए। उनके मुताबिक, हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है। मुजाहिद ने हमले की निंदा करते हुए इसे सभी स्वीकृत सिद्धांतों का उल्लंघन और आक्रमण बताया। इससे कुछ दिन पहले भी पाकिस्तान ने कंधार में हवाई हमले किए थे।

TTP हमलों को लेकर फिर बढ़ा तनाव

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच करीब तीन महीने तक शांति के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में सैन्य और पुलिस ठिकानों पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमले बढ़े हैं। पाकिस्तान इन हमलों और आतंकियों को कथित समर्थन देने का आरोप अफगानिस्तान पर लगाता है, जबकि अफगानिस्तान इसे पाकिस्तान की आंतरिक समस्या बताता है। हाल के दिनों में पाकिस्तान में कई बड़े हमले भी हुए हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

क्या ईरान के बगल में एक और युद्ध छिड़ने वाला है?  हवाई हमलों के बाद तालिबान ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों को बनाया निशाना

डूरंड लाइन पर बारूद की लकीर! तालिबान का बड़ा धावा, पाकिस्तान के अहम ठिकाने निशाने पर