Thursday, Sep 24

होम = Breaking = पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान के कंधार शहर में कई हवाई हमले किए। कंधार तालिबान सरकार के सर्वोच्च नेता का गृह नगर है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के 10 ठिकानों को निशाना बनाया है। हालांकि, उन्होंने कंधार का नाम नहीं लिया। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर अपनी जमीन से आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है।

ड्रोन हमले के बाद पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक

अत्ताउल्लाह तरार ने X पर बताया कि बुधवार को पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणालियों ने अफगानिस्तान की ओर से लॉन्च किए गए ड्रोन का पता लगाया था। इन ड्रोन्स को उनके लक्षित ठिकानों तक पहुंचने से पहले ही ट्रैक कर निष्क्रिय कर दिया गया। तरार के मुताबिक, इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के 10 स्थानों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए। उन्होंने दावा किया कि इन ठिकानों का इस्तेमाल ड्रोन लॉन्च करने और उन्हें स्टोर करने के लिए किया जा रहा था। तरार ने कहा कि इन्हीं जगहों से एक दिन पहले पाकिस्तान के खिलाफ हमला किया गया था।

कंधार में धमाके और आग की खबर

कंधार के एक निवासी ने मीडिया को बताया कि पहले शहर के ऊपर जेट विमान की आवाज सुनाई दी और इसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके के बाद शहर के केंद्र में आग लगने की भी जानकारी सामने आई। हालांकि, कुछ घंटों बाद पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने अफगानिस्तान में हवाई और ड्रोन हमलों की पुष्टि कर दी। बता दें कि इन हमलों से कुछ दिन पहले पूर्वी अफगानिस्तान में घातक बमबारी हुई थी। इससे पहले उत्तरी पाकिस्तान में पुलिस मुख्यालय पर भी हमला हुआ था।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ा खूनी संघर्ष, UN रिपोर्ट में 500 नागरिकों की मौत का दावा