Categories: देश

पाकिस्तान-तुर्किए डींग हांकते रह गए… इस छोटे से मुस्लिम देश ने कर दी ईरान की बड़ी मदद

नई दिल्ली। इजरायल की सेना पिछले चार दिनों से ईरान पर ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक कर रही है। इन हमलों में 200 से ज्यादा ईरानी लोग मारे जा चुके हैं। पाकिस्तान, तुर्किए और सऊदी अरब जैसे इस्लामी मुल्कों ने इजरायल के हमले की निंदा की है। हालांकि इनमें से किसी भी देश ने खुलकर ईरान की मदद करने की हिम्मत नहीं दिखाई है।

मदद के लिए आगे आया छोटा सा देश

इस बीच एक छोटा सा मुस्लिम देश ईरान की मदद करने के लिए आगे आया है। इस देश का नाम है तुर्कमेनिस्तान। जहां पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब बड़ी-बड़ी डींगे हांक रहे थे, वहीं तुर्कमेनिस्तान ने बिना बड़बोलापन दिखाए ईरान की मदद की है। तुर्कमेनिस्तान ने ईरान को छोड़कर जा रहे नागरिकों के लिए अपने बॉर्डर को खोल दिया है। अब इसी रास्ते से ईरान अपने देश में फंसे 100 से ज्यादा राजनयिक और उनके परिवारों को बाहर निकाल रहा है।

सिर्फ बॉर्डर नहीं खोला, खातिरदारी भी की

बता दें कि तुर्कमेनिस्तान ने ईरान छोड़कर जा रहे लोगों के लिए सिर्फ बॉर्डर ही नहीं खोला है, बल्कि उन्हें खाना, रहने की जगह और अन्य जरूरत के सामान भी उपलब्ध करा रहा है। तुर्कमेनिस्तान की सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि ईरान से आ रहे किसी भी व्यक्ति को उनके देश में परेशानी का सामना न करना पड़े।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

4 minutes ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

27 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

46 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

1 hour ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago