Breaking

पाकिस्तान में हुआ बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में बस के गिरने से 40 सवारियों ने गवाई जान

Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बड़ा सड़क हादसा हो गया। क्वेटा से पेशावर जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में हादसे की वजह ब्रेक फेल होना मानी जा रही है।

ब्रेक फेल होने से बेकाबू बस खाई में गिरी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में क्वेटा से पेशावर जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने के कारण पहाड़ी मोड़ पर चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया शोक

हादसे के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कहा गया कि पूरा देश पीड़ित परिवारों के दुख में उनके साथ खड़ा है। बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी इलाकों में खराब सड़कें और खतरनाक मोड़ होने के कारण इस तरह के सड़क हादसे अक्सर सामने आते रहते हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

36 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago