'Cockroach Janta Party' craze in Pakistan: भारत में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janta Party) का असर अब पाकिस्तान तक पहुंचता दिखाई दे रहा है. भारत में शुरू हुआ यह ऑनलाइन ट्रेंड अब पड़ोसी देश में भी तेजी से फैल रहा है और वहां कई कंटेंट क्रिएटर्स ‘कॉकरोच आवामी पार्टी’ नाम से सोशल मीडिया पेज और अकाउंट बना रहे हैं.
दरअसल, भारत में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया मूवमेंट के तौर पर सामने आई थी, जिसने बेहद कम समय में लाखों-करोड़ों लोगों का ध्यान खींच लिया. इंस्टाग्राम, एक्स (Twitter) और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर इसके मीम्स, वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हुए. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस ट्रेंड ने युवाओं के बीच बड़ी लोकप्रियता हासिल कर ली है.
अब पाकिस्तान में भी इसी नाम से मिलते-जुलते कई अकाउंट सामने आ रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा ‘Cockroach Awami Party’ नाम के इंस्टाग्राम पेज की हो रही है. इस पेज ने अपने बायो में खुलकर स्वीकार किया है कि उसे भारत के वायरल ट्रेंड से प्रेरणा मिली है. पेज पर मीम्स, राजनीतिक व्यंग्य और वायरल वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं.
खबर लिखे जाने तक इस अकाउंट पर हजारों लोग जुड़ चुके थे और लगातार नए फॉलोअर्स बढ़ रहे थे. खास बात यह है कि इसका लोगो और डिजाइन भी काफी हद तक भारतीय ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से मिलता-जुलता नजर आ रहा है, हालांकि इसमें पाकिस्तान के झंडे से जुड़े हरे और सफेद रंगों का इस्तेमाल किया गया है.
इंस्टाग्राम पर ‘Cockroach Awami Party’ सर्च करने पर कई नए पेज दिखाई दे रहे हैं. ज्यादातर अकाउंट हाल ही में बनाए गए हैं और सोशल मीडिया ट्रेंड का फायदा उठाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. कुछ कंटेंट क्रिएटर्स इसे राजनीतिक व्यंग्य का नया तरीका बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे सिर्फ मीम कल्चर और वायरल कंटेंट का हिस्सा मान रहे हैं.
भारत में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर पहले ही सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ चुकी है. कुछ लोग इसे युवाओं की नाराजगी की आवाज बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे सिर्फ इंटरनेट ट्रेंड और मीम मूवमेंट मानते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन अभियान के तौर पर हुई थी. इसके संस्थापक अभिजीत दिपके बताए जाते हैं, जिन्होंने युवाओं से जुड़े मुद्दों, बेरोजगारी और सोशल मीडिया राजनीति को लेकर इस कैंपेन की शुरुआत की थी. देखते ही देखते यह ट्रेंड इतना वायरल हो गया कि कई बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलेब्रिटीज भी इससे जुड़ने लगे.
हालांकि अब यह ट्रेंड भारत से निकलकर पाकिस्तान तक पहुंच चुका है और सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच पार्टी’ को लेकर नए-नए मीम्स और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…