Memories of 2022 are fresh 854 deaths due to heavy floods in Pakistan lakhs of people displaced
Pakistan Flood : पाकिस्तान में जारी भारी बारिश और बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के आंकड़ों के अनुसार, जून के अंत से अब तक बाढ़ और बारिश के कारण 854 से अधिक लोग अपनी जान गवां चुके हैं,जबकि 1,130 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में बाढ़ ने विनाशकारी रूप ले लिया है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं.
पंजाब के इतिहास में यह बाढ़ सबसे भीषण मानी जा रही है. चेनाब, रावी और सतलुज नदियों का जलस्तर इतना बढ़ चुका है कि कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घेर चुका है. पंजाब सरकार की मंत्री मरियम औरंगजेब ने इसे इतिहास की सबसे बड़ी बाढ़ बताया है. 1,400 से ज्यादा गांव जलमग्न हो चुके हैं और करीब 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. खासतौर पर मियांवाली, सियालकोट, गुजरांवाला और लाहौर में फसलों की तबाही हुई है.
खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी इलाकों जैसे स्वात घाटी, बुनर और शंगला में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से सैकड़ों लोगों की जान गई है. अगस्त में 400 से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं हैं और कई गांव पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं. 1,594 लोगों को बचाया गया है.
ये भी पढ़ें : इरफान अंसारी का विवादित बयान,भाजपा के कार्यालयों को खंडहर बनाने की दी धमकी
सिंध और बलूचिस्तान में भी बाढ़ ने तबाही मचाई है, विशेष रूप से कराची में शहरी बाढ़ से यातायात ठप हो गया है. 10 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है और दक्षिणी इलाकों में और बाढ़ का खतरा बना हुआ है.
पाकिस्तान सरकार ने आपातकालीन उपायों के तहत राहत कार्य शुरू कर दिए हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से चीन से सहायता की अपील की है. सेना और NDMA की टीमों ने 25,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. साथ ही अस्पतालों में जलजनित बीमारियों के लिए तैयारियां की जा रही हैं.
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…