दुनिया

पाकिस्तान शांत और जिम्मेदार देश है… बड़बोले मुनीर का बड़ा दावा, कहा- भारत जानबूझकर परेशान करता है

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख आसिम मुनीर ने फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। शनिवार को कराची में पाकिस्तानी नौसेना एकेडमी को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा कि भारत जानबूझकर तनाव पैदा करने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत ने दो बार बिना उकसावे के पाकिस्तान पर हमला किया है। दोनों ही बार हमने संयम और परिपक्वता का परिचय दिया है।

कश्मीर मुद्दे पर ये कहा

आसिम मुनीर ने कश्मीर के मुद्दे पर कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों के संकल्प के हिसाब से कश्मीर के मुद्दे का समाधान चाहता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में स्थायी शांति के लिए न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण समाधान जरूरी है।

पहले दिया था ये बयान

इससे पहले अप्रैल में आसिम मुनीर ने कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए कहा था कि वो (कश्मीर) इस्लामाबाद की गले की नस है। विदेश में रह रहे पाकिस्तान के प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा था कि कश्मीर हमारी गले की नस है और हमेशा रहेगी। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे।

भारत ने किया था ऑपरेशन

बता दें कि मुनीर के इस बयान के एक हफ्ते बाद जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके जवाब में 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था।

इसके तहत भारत की सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी थीं। इन हमलों में 100 आतंकी मारे गए थे। इसके बाद चार दिन तक दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव बना रहा। फिर 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनी थी।

यह भी पढ़ें-

ईरान से सीजफायर कर हमास पर टूट पड़ा इजरायल, अक्टूबर 2023 हमले के मास्टरमाइंड को किया ढेर

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

7 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

37 minutes ago

आंध्र प्रदेश के गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने का मामला, इंचार्ज बोलीं- बाहरी नहीं, छात्राओं की शरारत

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…

59 minutes ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

1 hour ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

2 hours ago

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…

2 hours ago