Wednesday, Sep 02

होम = दुनिया = पाकिस्तान में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 344 और 371 रुपये के पार पहुंची कीमतें

पाकिस्तान में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 344 और 371 रुपये के पार पहुंची कीमतें

by | Sep 2, 2026 | दुनिया

Pakistan Petrol Diesel Price Hike: पाकिस्तान में महंगाई से परेशान जनता को एक और झटका लगा है। शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की है। अब पेट्रोल 343.87 रुपये और HSD 370.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डॉन के मुताबिक, सरकार पेट्रोल पर 114 और डीजल पर 100 रुपये प्रति लीटर टैक्स जारी रखेगी।

अप्रैल के रिकॉर्ड स्तर से अभी कम दाम

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के दौरान ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। 28 फरवरी को हमले शुरू होने के समय HSD 281 रुपये था, जो 3 अप्रैल को बढ़कर 520.35 रुपये पहुंच गया था। इसी तरह पेट्रोल मार्च के पहले सप्ताह में 266 रुपये से बढ़कर 3 अप्रैल को 458.41 रुपये प्रति लीटर हो गया था।

दैनिक आधार पर तय होंगी कीमतें

युद्ध थमने के बाद कीमतों में कटौती हुई थी। हालांकि, 17 जुलाई को पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए ईंधन कीमतें पखवाड़े के बजाय दैनिक आधार पर तय करने के फैसले की जानकारी दी थी। मंत्रिमंडल और प्रधानमंत्री ने ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी को यह जिम्मेदारी दी है।

डीजल महंगा होने का व्यापक असर

पेट्रोल की कीमतों में बदलाव का असर मुख्य रूप से निजी वाहन, रिक्शा और दोपहिया इस्तेमाल करने वाले मध्यम व निम्न-मध्यम वर्ग पर पड़ता है। वहीं डीजल भारी परिवहन, बिजली संयंत्रों और बड़े जनरेटरों में इस्तेमाल होता है, इसलिए इसका असर व्यापक होता है। पेट्रोल और HSD सरकार के प्रमुख राजस्व स्रोत हैं, जिनकी मासिक बिक्री करीब 7-8 लाख टन है, जबकि केरोसिन की मांग केवल करीब 10,000 टन है।

ये भी पढ़े: 200 साल बाद घर में गूंजी बेटी की किलकारी, बीड में गाजे-बाजे के साथ रथ पर हुआ नन्ही गार्गी का स्वागत