Breaking

T20 World Cup: भारत से हार के बाद PCB चीफ का आया बयान, श्रीलंकई राष्ट्रपति को किया धन्यवाद

PCB's Chief thanks SriLankan president: टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान को भारत से मिली 61 रनों की करारी शिकस्त के बाद पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी का बयान आया है। मोहसिन ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच होने का श्रेय श्रीलंका को जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से फोन पर बात की जिसके चलते यह मैच संभव हो पाया और भारत-पाकिस्तान मैच के फैंस ने लुत्फ उठाया।

पीसीबी चीफ ने श्रीलंका को बोला थैंक यू

पीसीबी चीफ मोहसिन ने कहा, "वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच खेलने को लेकर काफी विवाद था लेकिन आपके पाकिस्तानी पीएम को कॉल किया। जब आपने वहां कॉल किया तभी यह स्पष्ट हो गया कि भारत-पाकिस्तान का मैच शेड्यूल हो पाया। उन्होंने कहा, "इसके लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति का थैंक यू करता हूं।"

भारत संग मैच का पाकिस्तान ने क्यों किया बायकॉट?

भारत संग ना खेलने को लेकर पाकिस्तान ने बांग्लादेश का सपोर्ट करने की कोशिश की थी। क्योंकि बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देकर भारत में अपने तय मैच खेलने से इनकार कर दिया था और अपने मैच को श्रीलंका में कराए जाने की बात कही थी। आईसीसी ने इसका फैसला वोटिंग से लिया। वोटिंग में बांग्लादेश के खिलाफ 14 वोट पड़े और पाकिस्तान ने बांग्लादेश के पक्ष में वोट किया। तय किया गया कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम हिस्सा लेगी।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर रचा इतिहास

Anamika Anand

Recent Posts

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाकों से दहशत, बस में जिंदा जला ड्राइवर; कई संदिग्ध गिरफ्तार

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…

25 minutes ago

ईरान की धमकी से अलर्ट अमेरिका, ब्रिटेन के दूसरे एयरबेस से भी हटाए सैन्य विमान

US Military Aircraft Withdrawn from UK: ईरान से हमले के संभावित खतरे को देखते हुए…

49 minutes ago

दिल्ली को मिलेगी यमुना रिवर सफारी की सौगात, 15 लाख परिवारों के खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे

Delhi Yamuna River Safari: दिल्लीवासियों को मंगलवार को दो बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं।…

1 hour ago

हरिद्वार जा रहे 6 दोस्तों की कार पलटी, आग लगने से सभी की मौत; दो सगे भाई भी शामिल

Muzaffarnagar Car Accident: हरियाणा के हिसार से दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करने…

2 hours ago

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

21 hours ago