मनोरंजन

Peddi Postponed: राम चरण की ‘पेड्डी’ फिर पोस्टपोन, अब फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Peddi Postponed: राम चरण और जान्हवी कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' को लेकर फैंस को एक बार फिर झटका लगा है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

'पेड्डी' की रिलीज फिर टली

तेलुगू फिल्म निर्देशक बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' पहले 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज को टालते हुए जून में लाने का निर्णय लिया है। हालांकि, नई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि 'पेड्डी' को बेहतर बनाने के लिए उन्हें थोड़ा और समय चाहिए। इसी वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है।

एक गाने की शूटिंग बाकी

मेकर्स के अनुसार फिल्म की अधिकांश शूटिंग पूरी हो चुकी है और डायलॉग वाले हिस्से भी तैयार हैं। केवल एक गाने की शूटिंग अभी बाकी है। फिल्म की एडिटिंग देखने के बाद टीम इसके आउटपुट से संतुष्ट है।

पोस्ट प्रोडक्शन पर फोकस

निर्माताओं का कहना है कि वे फिल्म को बेहतरीन तरीके से दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं। इसके लिए पोस्ट प्रोडक्शन और टेक्निकल टीम को अतिरिक्त समय दिया जा रहा है, ताकि फिल्म का थिएट्रिकल एक्सपीरियंस शानदार बन सके।

जून में होगी बड़ी टक्कर

अब 'पेड्डी' जून में रिलीज होगी, जहां इसका मुकाबला यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से हो सकता है, जो 4 जून को रिलीज के लिए तय है। गौरतलब है कि 'पेड्डी' पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके बाद 30 अप्रैल और अब जून तक इसे टाल दिया गया है।

ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago