Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में ईंधन की कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिसके बाद शुक्रवार से देशभर में नई कीमतें लागू हो गई हैं। बढ़ी हुई कीमतों के चलते आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है।
नई दरों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल अब 90.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। सरकार द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद देश के प्रमुख महानगरों में भी ईंधन के दामों में इजाफा दर्ज किया गया है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई, जहां रेट 3.39 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 108.74 रुपये हो गया। वहीं मुंबई में पेट्रोल 3.14 रुपये महंगा होकर 106.68 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत में 2.83 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब वहां एक लीटर पेट्रोल 103.67 रुपये में मिल रहा है।
डीजल की कीमतों में भी लगभग 2.80 रुपये से 3.30 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 95.13 रुपये, मुंबई में 93.14 रुपये और चेन्नई में 95.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच कई राज्यों में लोगों के बीच घबराहट का माहौल देखने को मिला। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और बिहार समेत कई राज्यों के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। लोगों को डर था कि पेट्रोल और डीजल के दामों में 5 से 20 रुपये प्रति लीटर तक की भारी बढ़ोतरी हो सकती है। इसी आशंका के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी गाड़ियों की टंकियां पहले ही फुल करवा लीं।
विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता का असर आने वाले दिनों में भी ईंधन बाजार पर पड़ सकता है। ऐसे में तेल की कीमतों में आगे और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: ताइवान को लेकर चीन का कड़ा रुख, ट्रंप की पहल पर क्यों भड़के मार्को रुबियो
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…