Pilibhit Firing Case: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा हिंसा में बदल गया। अमरिया कस्बे में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद कथित तौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रामलीला मेला कमेटी के लेन-देन और हिसाब-किताब को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। रात में कहासुनी के बाद मामला बिगड़ गया और एक पक्ष की ओर से रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोली लगने से 14 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव और अंकित गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। कुनाल के सिर में, जबकि अंकित के कंधे में गोली लगी थी। वहीं, अंकित के भाई मोहित गुप्ता को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
तीन लोगों की मौत के बाद पीलीभीत के अमरिया कस्बे में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला अस्पताल में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
ये भी पढ़ें: जिंदा अजगर ने… पीलीभीत टाइगर रिजर्व से हैरान करने वाला मंजर आया सामने, देखिए वीडियो
Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…
Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…
Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…
Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…
Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…
Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…