News Featured

डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की फिर हो सकती है मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिए संकेत

Trump Kim Jong Un Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एशियाई दौरे के दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात की संभावना ने सबका ध्यान खींचा है। ट्रंप से सोमवार को पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह इस दौरे पर किम से मिलेंगे। इस पर ट्रंप ने मुलाकात की संभावना से इनकार नहीं किया और कहा कि यह एक रोमांचक मुलाकात होगी।

एशियाई दौरे पर रहेंगे

डोनाल्ड ट्रंप फिलीपींस में आसियान शिखर सम्मेलन और चीन के शेन्ज़ेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से भी मुलाकात करेंगे। ट्रंप ने कहा, “मैं उनसे मिल सकता हूं… यह एक रोमांचक मुलाकात होगी। मेरी उनके साथ अच्छी बनती है।” उनके इस बयान से दोनों नेताओं के बीच संभावित मुलाकात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

पहले कार्यकाल में 3 बार मिले थे ट्रंप और किम

डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले कार्यकाल के दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से तीन बार आमने-सामने मुलाकात कर चुके हैं। दोनों नेताओं की पहली मुलाकात जून 2018 में सिंगापुर में हुई थी। इसके बाद फरवरी 2019 में वियतनाम के हनोई में दूसरी बैठक हुई, हालांकि यह बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। जून 2019 में दोनों नेता कोरियाई प्रायद्वीप के असैन्यीकृत क्षेत्र में मिले थे। इस मुलाकात में ट्रंप उत्तर कोरिया की धरती पर कदम रखने वाले पहले मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे।

ये भी पढ़ें: ट्रंप की आलोचक इल्हान उमर के घर पर FBI नहीं, संघीय एजेंटों का छापा; इमिग्रेशन रिकॉर्ड की जांच

Sunil Gupta

Recent Posts

बदलते मौसम में पान के पत्ते आएंगे काम, दादी-नानी के ये 4 नुस्खे जान लें

Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…

3 hours ago

दिल्ली में CEC के खिलाफ डीके शिवकुमार की हुंकार, बेंगलुरु में SIR विरोध पर 100 लोग हिरासत में

Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…

3 hours ago

24 घंटे में बदल सकती है किस्मत? आचार्य लवभूषण जी ने बताए खास उपाय

Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…

3 hours ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? TMC का दावा- युवती ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…

3 hours ago

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 5 लोगों के डूबने की आशंका

Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…

3 hours ago

‘कपड़े गायब कर देते हैं, बॉडी का शेप बदल देते हैं’, AI डीपफेक पर छलका दृश्यम 3 एक्ट्रेस श्रिया सरन का दर्द

Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…

3 hours ago