अध्यात्म

पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होंगे श्राद्ध, जानें पूरी तिथि सूची और जरूरी नियम

Pitru Paksha 2026: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक चलने वाले इन 16 दिनों में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान पितर सूक्ष्म रूप में धरती पर आते हैं और तर्पण, पिंडदान व श्राद्ध से तृप्त होकर परिवार को सुख-समृद्धि और वंश वृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

साल 2026 में पितृ पक्ष 26 सितंबर, शनिवार से शुरू होकर 10 अक्टूबर, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या पर समाप्त होगा.

पितृ पक्ष 2026 की श्राद्ध तिथियां

  • पूर्णिमा श्राद्ध: 26 सितंबर
  • प्रतिपदा: 27 सितंबर
  • द्वितीया: 28 सितंबर
  • तृतीया: 29 सितंबर
  • चतुर्थी-पंचमी: 30 सितंबर
  • षष्ठी: 1 अक्टूबर
  • सप्तमी: 2 अक्टूबर
  • अष्टमी: 3 अक्टूबर
  • नवमी: 4 अक्टूबर
  • दशमी: 5 अक्टूबर
  • एकादशी: 6 अक्टूबर
  • द्वादशी और मघा: 7 अक्टूबर
  • त्रयोदशी: 8 अक्टूबर
  • चतुर्दशी: 9 अक्टूबर
  • सर्वपितृ अमावस्या: 10 अक्टूबर

जिस तिथि को पूर्वज का निधन हुआ हो, उसी तिथि पर श्राद्ध किया जाता है. मृत्यु तिथि ज्ञात न होने पर सर्वपितृ अमावस्या को श्राद्ध करने का विधान है.

श्राद्ध के जरूरी नियम

श्राद्ध दोपहर में करना चाहिए; सुबह और शाम इसे वर्जित माना गया है. कुतूप मुहूर्त में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके कुशा, गंगाजल, काले तिल और जल से तर्पण किया जाता है. भोजन बनने के बाद पंचबलि के तहत गाय, कुत्ते, कौए, देव और चींटी के लिए अंश निकालना चाहिए. कौए को पितरों का संदेशवाहक माना जाता है.

इसके बाद सात्विक ब्राह्मण को भोजन कराकर सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र, तिल या दक्षिणा देकर विदा करने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता है कि विधि-विधान से श्राद्ध करने पर पितरों की कृपा से परिवार को सुख, समृद्धि और आरोग्य प्राप्त होता है.

ये भी पढ़े: नवजात वार्ड में AC खराबी से मचा हड़कंप, 5 दिन के बच्चे समेत 3 की मौत; 20 से ज्यादा बच्चे शिफ्ट

Tanisha Verma

Recent Posts

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

5 minutes ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

31 minutes ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

55 minutes ago

‘न माफी मांगूंगा, न पोस्ट हटाऊंगा’, दिशा सालियान के पिता के नोटिस पर आदित्य ठाकरे का जवाब

Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…

12 hours ago

मोबाइल देख पेपर दे रहा था साहिल, तभी पहुंचे प्रोफेसर; IIT बॉम्बे का CCTV आया सामने

Sahil Wakode CCTV: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में परीक्षा…

12 hours ago

AIIMS नहीं, MCD अस्पताल का ‘चमत्कार’! 83 दिन मौत से जंग, बच्ची को ऐसे म‍िली नई जिंदगी

GBS Treatment: दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में डॉक्टरों ने गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से जूझ…

12 hours ago