Bolivia Raids Homes: प्लेन क्रैश में लूटी गई नकदी की रिकवरी को लेकर बोलिविया पुलिस ने संदेह के आधार पर 20 से ज्यादा घरों में छापेमारी की है। इस दौरान बड़ी मात्रा में बैंक नोट को बरामद किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल बैंक ऑफ बोलीविया का कहना है कि जो इन नोटों को रद्द कर दिया जाएगा।
बीते दिनों बोलीविया एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह प्लेन बोलिविया देश के अलग-अलग शहरों में केंद्रीय बैंकों तक पहुंचाने के लिए करीब 65 करोड़ रुपए ( करोड़ बोलिवियानो करंसी) लेकर जा रहा था। एल अल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने के दौरान कंट्रोल खोने से हादसे का शिकार हो गया है। बेकाबू प्लेन ने बाउंड्री तोड़ते हुए कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मौके का फायदा उठाकर बिखरे बैंक नोटों को कई लोग लूट ले गए। माना जा रहा है कि लूटा गया कैश करीब कुल करंसी का 30 प्रतिशत था।
विमान में मौजूद 8 क्रू में से 7 लोग बच गए, लेकिन बाकी मृतकों की मौत कैसे हुई, इसके बारे में अधिकारियों ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग विमान के मलबे की ओर दौड़ पड़े और वहां बिखरे हुए पैसे उठाने लगे। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। जांच की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिस कर्नल हेनरी पिंटो ने बताया कि अब तक कई घरों पर छापे मारे जा चुके हैं, जहां से सबूत के तौर पर बैंक नोट मिले हैं। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि लूटी गई रकम को बैंक और वित्तीय संस्थान स्वीकार नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें: कैश से भरा सैन्य प्लेन बोलिविया में हुआ क्रैश, हादसे में 15 लोगों की हुई मौत
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…