PM Modi

पीएम मोदी ने ESTIC 2025 का किया उद्घाटन, महिला क्रिकेट टीम को भी दी बधाई, बोले- “हमें आप पर…”

Prime Minister Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत मंडपम में साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC) 2025 का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन 3 से 5 नवंबर 2025 तक आयोजित हो रहा है और इसमें शिक्षा, अनुसंधान, उद्योग और सरकार के 3000 से अधिक प्रतिभागी, नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रख्यात वैज्ञानिक और नीति निर्माता शामिल हैं।

महिला क्रिकेट टीम को सराहते हुए कहा प्रेरणास्त्रोत

उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने सबसे पहले भारत की महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा, "पूरा भारत अपनी महिला टीम की सफलता से बहुत खुश है। यह भारत का पहला महिला विश्व कप है। हमारी महिला क्रिकेट टीम ने देश का नाम रोशन किया है। उनकी ये सफलता देश के करोड़ों नौजवानों और लड़कियों को प्रेरित करेगी। हमें आप पर गर्व है।"

वैज्ञानिकों की सराहना और ISRO की कामयाबी

प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की मेहनत और उपलब्धियों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कल भारत ने सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT 7R (CMS-03) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिसमें ISRO के वैज्ञानिक शामिल थे। 4400 किलो वजनी इस सैटेलाइट ने भारतीय विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

साइंस और इनोवेशन पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में देश को ऐसे विशेषज्ञों की जरूरत है जो साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर मिलकर काम करें और नई दिशा दिखाएं। इसी दृष्टि से इस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है, ताकि नए विचार और नवाचार को बढ़ावा मिल सके।

इस तरह ESTIC 2025 का उद्घाटन विज्ञान, तकनीक और नवाचार के साथ-साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत का उत्सव भी बन गया।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago