PM Modi arrives in Oman
PM Modi Oman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय दौरे पर ओमान पहुंचे हैं। मस्कट हवाईअड्डे पर उनका भव्य स्वागत ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। एयरपोर्ट और होटल परिसर में भारतीय समुदाय के लोगों की भीड़ उत्साह से लबरेज थी। बच्चे, बुजुर्ग और परिवार हाथों में झंडे लिए भारत माता की जय के नारों के साथ मोदी का स्वागत कर रहे थे।
PM मोदी ने इस मौके पर एक्स पोस्ट के जरिए अपने जज्बात साझा किए और लिखा, "मस्कट, ओमान में लैंड किया। यह भारत के साथ पक्की दोस्ती और गहरे ऐतिहासिक संबंधों वाली जगह है। यह दौरा सहयोग के नए रास्ते तलाशने और हमारी पार्टनरशिप को नई गति देने का मौका देता है।" यह दौरा उनके तीन देशों के भ्रमण का तीसरा और अंतिम चरण है। पीएम मोदी 17 और 18 दिसंबर को ओमान में रहेंगे और इस दौरान ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके अलावा, वे ओमान में रह रहे भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने इथियोपिया को “शेरों की धरती” कहा और गुजरात के साथ भावनात्मक जुड़ाव साझा किया। उनके भाषण के दौरान इथियोपियाई सांसदों ने खड़े होकर सम्मान व्यक्त किया। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने एयरपोर्ट से लेकर नेशनल पैलेस तक औपचारिक स्वागत और विदाई दी, जिससे द्विपक्षीय रिश्तों में गर्मजोशी झलकती है।
PM मोदी की यह यात्रा भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्षों के अवसर पर हुई है और दोनों देशों की साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ये भी पढ़े: मनरेगा से ‘जी राम जी’ तक, नाम बदलने के पीछे क्या है सरकार की योजना और कितना पड़ेगा इसका खर्च?
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…