PM Modi Birthday Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें देशभर से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और मनसा देवी मंदिर के महंत परमपूज्य महंत रविंद्रपुरी महाराज ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और मनसा देवी मंदिर के महंत परमपूज्य महंत रविंद्रपुरी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर देशभर में ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाने की तैयारी है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपने घरों के बाहर शाम 6 से 7 बजे तक दीये जलाने की अपील की है। अलग-अलग राज्यों में इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मध्य प्रदेश में 58 लाख, छत्तीसगढ़ में 36 लाख, हरियाणा में 79.52 लाख और पश्चिम बंगाल में 70 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी के महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत वाराणसी से हो रही है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। पार्टी के मुताबिक, अभियान प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा में 25 साल पूरे होने के अवसर से जुड़ा है। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की योजना है। जन्मदिन से शुरू होकर यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…