PM Modi Canada Visit: भारत और कनाडा के रिश्तों में आई तल्खी के बाद अब दोनों देशों के बीच करीबियां बढ़ाने की कोशिशें तेज हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर से कनाडा की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इससे पहले उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और व्यापार, ऊर्जा, तकनीक व सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है।
11-12 दिसंबर को कनाडा दौरे पर जाएंगे PM मोदी
कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर 2026 को कनाडा की यात्रा करेंगे। यह घोषणा पीएम मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हाल ही में हुई टेलीफोन पर बातचीत के बाद की गई है। इस दौरे को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
मार्क कार्नी से बातचीत को PM मोदी ने बताया सकारात्मक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ हुई टेलीफोन पर बातचीत को सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बताया। उन्होंने भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ठोस नतीजे हासिल करने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा मिलकर अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया बनाने में योगदान दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: PM मोदी दिसंबर में जाएंगे कनाडा, G20 के दौरान मार्क कार्नी से होगी मुलाकात, UN में कनाडाई पीएम ने किया कंफर्म

