देश

174 यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट पर बोले PM मोदी, ‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में बुधवार को उस वक्त बड़ा संकट खड़ा हो गया, जब को-पायलट ने कथित तौर पर विमान को क्रैश कराने की कोशिश की और कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने स्थिति संभाली और विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर को-पायलट को काबू में किया। इस पूरी घटना में 174 यात्रियों की जान बच गई।

PM मोदी ने बताया ‘हीरो’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘हीरो’ बताया। उन्होंने कहा कि बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने दूसरों की जान बचाने के लिए अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया। उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और बड़ी त्रासदी टल गई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को कैप्टन स्मित पर गर्व है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।

नेतन्याहू और ट्रंप ने भी की बहादुरी की तारीफ

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा अब भारत से बाहर भी हो रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें ‘वास्तविक हीरो’ बताते हुए उनकी बहादुरी को सलाम किया। उन्होंने कहा कि चाकू से हमला होने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट ने हवा में बड़े हादसे को टाल दिया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी नेतन्याहू से इस घटना पर बातचीत के बाद कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की और उन्हें ‘हीरो’ बताया।

घायल होने के बावजूद नहीं हारी हिम्मत

बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान को-पायलट ने कथित तौर पर विमान को क्रैश कराने की कोशिश की और कैप्टन स्मित मच्छार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी और स्थिति को संभालते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों ने अंदर पहुंचकर को-पायलट को काबू में किया और विमान को सुरक्षित सऊदी अरब में उतारा गया। कैप्टन स्मित का फिलहाल सऊदी अरब के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में इमरजेंसी, सऊदी अरब के ऊपर से लौटा


Sunil Gupta

View Comments

Recent Posts

Body Fat Importance: शरीर में फैट क्यों जरूरी है? जानिए इसके फायदे और ज्यादा फैट घटाने के नुकसान

Body Fat Importance: आमतौर पर शरीर में जमा फैट यानी चर्बी को लोग वजन बढ़ने…

20 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगा हुआ सोना, जानिए 22-24 कैरेट वाले सोने का भाव कितना चढ़ा

Silver Price Today: अक्टूबर की शुरुआत सोने की कीमतों में तेजी के साथ हुई है।…

32 minutes ago

डीजल-ATF पर घटा निर्यात शुल्क, जानिए कितना असर पड़ेगा फ्यूल के दामों पर

Diesel ATF Export Duty: केंद्र सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात…

44 minutes ago

Diabetes Care Tips: छोटी सी चोट भी बन सकती है परेशानी की वजह, डायबिटीज में इन बातों का रखें ध्यान

Diabetes Care Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर का बढ़ा हुआ स्तर शरीर पर कई तरह…

53 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा कदम, 17,970 करोड़ की सीवर सुधार योजना को मंजूरी; लागू होगा ‘वन जोन-वन ऑपरेटर’ मॉडल

Delhi Jal Board: दिल्ली की सीवर और जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली…

1 hour ago

पायलट कैप्टन स्मित की सेहत को लेकर आया नया अपडेट, चाकू लगने में घायल स्मित का अस्पताल में चल रहा है इलाज

Captain Smit Machhar Health Update: फ्लाईदुबई विमान में हुए हमले में घायल भारतीय पायलट कैप्टन…

1 hour ago