Breaking

चीनी और म्यांमार बॉर्डर से चंद मिनटों की दूरी पर बने ELF का PM मोदी ने किया उद्घाटन, हाईवे पर उतरे सुखोई-राफेल

PM Modi launch Moran ELF: शनिवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य असम के दौरे पर हैं। उन्होंने डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर बनी इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा (ELF) का उद्घाटन किया। ये पूर्वोत्तर में देश की पहली ईएलएफ है, जो सीमा से सटे राज्य में सैन्य सामर्थ्य और रणनीतिक तौर पर बेहद अहम है। इस दौरान ईएलएफ पर भारतीय वायुसेना के करीब 16 लड़ाकू विमान, ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टर ने हाईवे पर टचडाउन कर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया।

इन विमानों ने ईएलएफ पर की लैंडिंग

ELF पर करीब 30 मिनट तक वायुसेना के राफेल, सुखोई, डॉर्नियर और AN-32 जैसे विमानों का एयरशो रहा। इस दौरान इन विमानों ने हाईवे पर पहले फ्लाईपास, टचडाउन और उसके बाद टेकऑफ जैसी प्रक्रियाएं प्रदर्शित कीं। इस दौरान हजारों की तादाद में आम जनता भी मौजूद रही। इस सुविधा को भारतीय वायु सेना के साथ मिल कर खास तौर पर डिजाइन किया गया है।

ईएलएफ की चीनी और म्यांमार बॉर्डर से नहीं है ज्यादा दूरी

इस ELF से 40 टन तक के लड़ाकू विमान और 74 टन वजनी ट्रांसपोर्ट विमान की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ किया जा सकता है। सैन्य उद्देश्यों के अलावा इसका इस्तेमाल प्राकृतिक आपदा या अन्य आपात स्थिति में राहत-बचाव कार्यों में भी किया जा सकता है। यहां से सैन्य और नागरिक दोनों तरह के विमान संचालित हो सकते हैं। ELF का रणनीतिक महत्व भी है। ये चीन की सीमा करीब 300 किलोमीटर और म्यांमार सीमा 200 किलोमीटर दूर है।

ये भी पढ़ें: असम में ऐतिहासिक पल, हाईवे रनवे पर उतरा राफेल; आसमान को चीरता हुआ आगे बढ़ा

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago