गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
Ganga Expressway Inauguration: उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने वाला ऐतिहासिक क्षण बुधवार को देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई से देश की सबसे बड़ी एक्सप्रेसवे परियोजनाओं में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस हाई-स्पीड कॉरिडोर के शुरू होते ही पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच की दूरी और समय, दोनों में बड़ी कमी आने जा रही है।
मेरठ से प्रयागराज तक लगभग 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे अब महज 6 घंटे में यात्रा पूरी करने का दावा करता है। इससे पहले यही सफर कहीं ज्यादा समय लेता था। इस परियोजना से न सिर्फ लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि व्यापार और लॉजिस्टिक्स को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में मौजूद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए “रीढ़” बताया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2021 में शुरू हुई यह परियोजना अब जमीन पर उतरकर विकास का नया अध्याय लिखने जा रही है। सीएम योगी ने मां गंगा का स्मरण करते हुए कहा कि यह एक्सप्रेसवे प्रदेश को आर्थिक रूप से नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा के नाम पर इस एक्सप्रेसवे का होना बेहद सुखद है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश की “नई लाइफलाइन” बताते हुए कहा कि जैसे मां गंगा सदियों से देश की जीवनरेखा रही हैं, वैसे ही यह एक्सप्रेसवे आधुनिक विकास की नई दिशा तय करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब लोग कुछ ही घंटों में प्रयागराज के संगम पहुंच सकते हैं और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर वापस लौट सकते हैं।
सरकार के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीते वर्षों में एक्सप्रेसवे, हाईवे और ग्रामीण सड़कों का करीब 4 लाख किलोमीटर का मजबूत नेटवर्क तैयार किया गया है।
गंगा एक्सप्रेसवे इस नेटवर्क को और सशक्त करेगा और राज्य को निवेश व औद्योगिक विकास के लिए आकर्षक बनाएगा।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावों का भी जिक्र किया और कहा कि वहां लोकतंत्र का उत्सव जारी है। उन्होंने बताया कि भारी संख्या में लोग मतदान कर रहे हैं, जो मजबूत लोकतंत्र का संकेत है।
पश्चिमी और पूर्वी यूपी को जोड़ने वाला सबसे लंबा कॉरिडोर
यात्रा समय में बड़ी कमी
व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा
आधुनिक और हाई-स्पीड इंफ्रास्ट्रक्चर
गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के भविष्य की तेज रफ्तार कहानी बनकर उभर रहा है।
ये भी पढ़ें: मेरठ से प्रयागराज सिर्फ 6 घंटे में, आज खुल रहा गंगा एक्सप्रेसवे, टोल और ऑटो पेमेंट का जानिए पूरा गणित
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…